कार्यालय कर्मचारियों के साथ आम जनमानस भी उठा सकेंगे लाभ
फतेहपुर, शमशाद खान । कोरोना महामारी के संक्रमण से बचाव के लिये नगर पालिका परिषद द्वारा नई शुरुआत की गयी है। नगर पालिका परिषद में अपनी शिकायत लेकर आने आने वाले फरियादी एवं कर्मचारियों की संक्रमण से सुरक्षा के लिये पालिका द्वारा कार्यालय गेट के बाहर ऑटोमेटिक सेनेटाइजिंग मशीन लगाई गयी है। बुधवार को नगर पालिक अध्यक्ष प्रतिनिधि हाजी रजा व अधिशाषी अधिकारी मीरा सिंह ने फीता काटकर सेनेटाइजिंग मशीन का शुभारंभ किया।
 |
| आटोमेटिक सेनेटाइजिंग मशीन का उद्घाटन करते चेयरमैन प्रतिनिधि व ईओ। |
चेयरमैन प्रतिनिधि हाजी रजा ने बताया कि कोरोना महामारी के दौर में नगर पालिका परिषद के कर्मचारी कोरोना योद्धा की भूमिका अदा कर रहे है। वार्डों में कर्मचारियों द्वारा जाकर सफाई करने के साथ ही सेनेटाइज करने का भी कार्य कर रहे है। अन्य क्षेत्रो के साथ कनेटेन्मेंट एरिया में भी जाना पड़ता है। वहीं कार्यालय में कार्य करने वाले कर्मचारियों एव अपनी समस्या लेकर पालिका के कार्यालय आने वाले विभिन्न मोहल्लों के आम जनमानस में भी कोरोना संक्रमण होने का खतरा बना रहता है। जिसको लेकर नगर पालिका कार्यालय के गेट पर ऑटोमेटिक सेनेटाइजिंग मशीन लगाई गयी है। इस मशीन के जरिये कार्यालय आने से पहले सभी गुजरकर अपने आपको सेनेटाइज कर सकेंगे। नगर पालिका परिषद द्वारा कार्यालय गेट पर ऑटोमेटिक सेनेटाइजिंग मशीन लगाए जाने की लोग जमकर सराहना करते हुए लोगो ने ऐसी मशीन अन्य भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में भी लगाये जाने की मांग उठाई है। इस मौके पर वरिष्ठ सभासद विनय तिवारी, मो0 अयाज राहत, कर्मचारी मो0 हबीब, मो0 दिलशाद आदि मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment