इंडिया गठबंधन भ्रष्टाचारियों का भाईचारा : मुखलाल - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, April 3, 2024

इंडिया गठबंधन भ्रष्टाचारियों का भाईचारा : मुखलाल

भाजपा सरकार में भ्रष्टाचारी जेल में हैं या तो बेल पर हैं

आप व कांग्रेस कर रही जनता को गुमराह

फतेहपुर, मो. शमशाद । इंडिया गठबंधन भ्रष्टाचार भ्रम व भ्रष्टाचारियों के भाईचारा का जमावड़ा है। आप व कांग्रेस दिल्ली में तो ईलू ईलू करते है लेकिन पंजाब में हम आपके है कौन बनते है। उक्त बातें भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल ने पत्रकारों से वार्ता के दौरान कही। बुधवार को आज जेल रोड स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल ने दिल्ली के रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की ओर से किए गए पार्टी पर वार का पलटवार किया। उन्होंने आम आदमी पार्टी व कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि यह दिल्ली में तो एक साथ ईलू ईलू करते है लेकिन पंजाब में आमने सामने आकर हम आपके हैं कौन जैसी स्थिति में हैं। बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से प्रभावित होकर आम आदमी व

पत्रकारों से वार्ता करते भाजपा जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल।

कांग्रेस पार्टी के नेता भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर रहे है। उन्होंने विपक्ष के नेताओ पर कहा कि भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई के बाद वह लोकतंत्र को खतरा बता रहे हैं। उन्होंने दोनों पार्टियों के नेताओं पर देवी देवताओं के अपमान करने व सज़ा से बचने के लिए माफी मांगने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि आप नेता सत्येंद्र जैन, मनीष सिसौदिया व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल व झारखण्ड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन को अदालत ने जमानत नहीं दी। विपक्षी नेताओ को जांच एजेंसी के नोटिस पर उनके द्वारा टारगेट करने के आरोप पर भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि भ्रष्टाचार करने वाले जेल में है या तो बेल पर है। विपक्ष का गठबंधन जनता को गुमराह करने का काम कर रहा हैं। उत्तर प्रदेश जैसे राज्य में जनता कांग्रेस व सपा को भाव नहीं दे रही है। बसपा जनता के दिलों से कोसों दूर है। पार्टी में बाहरी नेताओं के आने व टिकट देने पर कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता राष्ट्रवाद के लिए कार्य करते है। हृदय परिवर्तन होने पर लोग बड़ी संख्या में भाजपा में शामिल हो रहे हैं। विपक्ष के सभी पैतरे भाजपा के लिए लाभदायक हैं। लोकसभा चुनाव में भाजपा 400 सीट हासिल कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनाने का काम करेगी। इस मौके पर जिला महामंत्री नीरज सिंह, उदय लोधी, जिला मंत्री मनोज मिश्रा, जिला मीडिया प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह, सुशील शुक्ला, सह मीडिया प्रभारी शुभम तिवारी, जिला मीडिया सम्पर्क प्रमुख विवेक श्रीवास्तव, अमित शिवहरे आदि रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages