बिछड़ी महिला को अन्नदाता किसान यूनियन ने परिवार से मिलाया - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, May 29, 2024

बिछड़ी महिला को अन्नदाता किसान यूनियन ने परिवार से मिलाया

एसपी कार्यालय में परिवारीजनों के किया सुपुर्द

फतेहपुर, मो. शमशाद । अन्नदाता किसान यूनियन ने फिर एक बिछड़ी महिला को उसके परिवारीजनों से मिलाने का काम किया। सभी ने संगठन के इस प्रयास की भूरि-भूरि प्रशंसा की। साथ ही महिला के परिजनों ने भी संगठन की महिलाओं का आभार जताया। अन्नदाता किसान यूनियन की महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष प्रीती सिंह ने बताया कि 19 मई को अंकित पुत्र राम किशोर विश्वकर्मा बरौरा मोड़ ने उनको सूचना दिया कि एक महिला दयनीय हालत में कई दिनों से आस-पास घूम रही है। सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंची और अपनी सहयोगी सुनैना व पूनम के सहयोग से अपने घर ले आई और महिला के बारे में जानकारी निकाली तो पता चला कि महिला का नाम

एसपी कार्यालय में महिला को परिवारीजनों के सुपुर्द करतीं संगठन की महिलाएं।

प्रियंका पत्नी दिनेश है जो कदमा बखिरा खास जिला संतकबीनगर की रहने वाली है। जो अपने पति के साथ हरियाणा चरखी दादरी में रहती थी। दस मई को अचानक घर से लापता हो गई थी। जिसकी सूचना महिला के पिता वीरेंद्र पांडेय पुत्र दुर्गा प्रसाद निवासी मथानी थाना बखिरा जनपद संतकबीनगर ने जनसुनवाई पोर्टल के माध्यम से जिलाधिकारी को दी थी। उन्होने बताया कि आज महिला के परिजन उनकी सूचना पर जनपद पहुंचे। एसपी कार्यालय पहुंचकर पुलिस की मौजूदगी में महिला को परिवारीजनों के सुपुर्द कर दिया गया। महिला को सकुशल पाकर सभी ने संगठन की भूरि-भूरि प्रशंसा की। इस मौके पर सुनैना विश्वकर्मा, पूनम तिवारी, करिश्मा शर्मा, लक्ष्मी देवी, कीर्ति दीक्षित, कविता श्रीवास्तव, प्रतिभा दीक्षित, राम कुमारी, मालती, अंकित विश्वकर्मा, सुमन देवी, ब्रजेश सिंह, विद्यानंद, अमर परिहार भी मौजूद रहे। 


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages