बांदा की बेटी रुचि को मिली पीएचडी की उपाधि - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, June 28, 2024

बांदा की बेटी रुचि को मिली पीएचडी की उपाधि

बांदा, के एस दुबे - ऋषि बामदेव की पावन नगरी मटौंध, बांदा की बेटी छात्रा रूचि  को मिली पी.एचडी. की उपाधि चित्रकूट, 27 जून 2024 महात्मा गाॅधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय, चित्रकूट के ग्रामीण विकास एवं व्यवसाय प्रबन्धन संकाय के अंतर्गत शोध हेतु पंजीकृत छात्रा रूचि सिंह ’’ग्रामीण महिला सशक्तिकरण में स्वयं सहायता समूह- बैक सहलग्नता (लिंकेज कार्यक्रम की भूमिका का अध्ययन)’’ शोध विषय पर अपना शोध कार्य पूर्ण किया, श्रीमती रूचि सिंह बताया कि यह शोध कार्य डाॅ. देवेन्द्र प्रसाद पाण्डेय, विभागाध्यक्ष, ग्रामीण विकास एवं व्यवसाय प्रबन्धन विभाग के निर्देशन में किया गया है। मूल्यांकन के उपरांत छात्रा रुचि को मिली इस सफलता में ग्रामोदय विष्वविद्यालय


के ग्रामीण विकास एवं व्यवसाय प्रबन्धन संकाय पूर्व अधिष्ठाता एवं कुलसचिव प्रोफेसर आर.सी. सिंह को दिया है। रुचि ने बताया कि इस कठिनतम कार्य को डाॅ अमरजीत सिंह, अधिष्ठाता, ग्रामीण विकास एवं व्यवसाय प्रबन्धन संकाय एवं निदेशक सी.एम.सी.एल.डी.पी. के मार्गदर्शन सफलता पूर्वक सम्पन्न किया गया है। रुचि को मिली इस सफलता में प्रबन्धन संकाय के डाॅ. सन्तोष कुमार अरसिया ने शोध विषय को वर्तमान समय में प्रांसगिक बताते हुए शोध कार्य की सराहना की। यह शोध कार्य भारत में महिलाओं के सामाजिक.आर्थिक  राजनैतिक एवं शैक्षणिक विकास मे उपयोगी होगा। डाॅ. जय प्रकाष तिवारी, डाॅ. जय प्रकाष शुक्ला, श्री अर्जुन प्रसाद गर्ग, श्री शुभम राय, प्राजंलि सिंह एवं सभी परिवारजन एवं इष्ट मित्रों ने इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई देते हुये उज्वल भविष्य की कामना की। 

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages