पारे में गिरावट से धूप से निजात, फिर भी उमस करती रही बेहाल - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, June 1, 2024

पारे में गिरावट से धूप से निजात, फिर भी उमस करती रही बेहाल

लगातार बढते तापमान में शनिवार को दर्ज की गई तीन डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट

फतेहपुर, मो. शमशाद । आसमान से बरसती आग से शनिवार निजात मिलती दिखाई दी लेकिन उमस ने पीछा नहीं छोङा। हाल यह रहे कि सप्ताह भर से लगातार लाल हो रहे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। इससे धूप का असर कम रहा। नतीजा, सङकों से लेकर बाजारों तक का सन्नाटा तो टूटता नजर आया लेकिन  उमस के कारण जनजीवन पर असर दिखाई दिया। एक सप्ताह से जिस तरह से मौसम का मिजाज देखने को मिलता रहा। वह तापमान में तीन प्रतिशत की गिरावट से कुछ हद तक राहत देने वाला रहा। शनिवार को न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस व अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया जबकि शुक्रवार का यहां का न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस व अधिकतम तापमान 47 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ था। इस लिहाज से तीन अधिकतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। तापमान में आई कमी का असर यह रहा कि धूप का असर कम महसूस किया गया। जिससे सुबह 10 बजे तक आग उगलने वाली आसमानी गरमी से लोगों को राहत मिलती नजर आई लेकिन न्यूनतम तापमान में बहुत फेरबदल न होने के कारण उमस अपना काम जरूर करती नजर आई। हाल यह रहे कि तापमान में गिरावट से सङकों और बाजारों में कई दिन बाद रौनक देखने को मिली लेकिन उमस के आगे पंखा व कूलर एक तरह से बेबस ही नजर आए।  

तापमान कम होने से बाजार में चहल कदमी करते लोग।

मेहनत का पसीना बहाने वाले तबके को राहत

फतेहपुर। मौसम की नरमी से दो वक्त की रोटी के लिए मेहनत का पसीना बहाने वाला तबका सबसे ज्यादा राहत में दिखाई दिया। इसकी तस्वीरें कई जगह पर सार्वजनिक होती रहीं। भवन निर्माण में लगे मजदूर अन्य दिनों की अपेक्षा शनिवार को तसल्ली पर नजर आए। सिविल लाइंस में ऐसे ही काम में जुटे मजदूर सुरेश चंद्र का कहना रहा कि दो दिन से रात के समय मौसम की तल्खी कम होने से राहत मिलने से काम में अन्य दिन की तरह दिक्कतों का सामना नहीं करना पङा। 

बदली छाई रह सकती है लेकिन लू से अभी बचना मुमकिन नहीं 

फतेहपुर। मौसम विज्ञान विभाग के विषय वस्तु विशेषज्ञ डॉ वसीम खान का कहना है कि बदरी छाए रहने की संभावना के कारण गरमी का असर कुछ हद तक कम रहेगा लेकिन लू से बचाव अभी नहीं होगा कयोंकि हवा की गति सामान्य से तेज बनी रहनी है। बकौल विशेषज्ञ, पांच जून तक न्यूनतम तापमान 28 से 30 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 42 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। 


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages