स्मृति चिन्ह देकर व्यापारियों को किया गया सम्मानित - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, June 29, 2024

स्मृति चिन्ह देकर व्यापारियों को किया गया सम्मानित

व्यापारी कल्याण दिवस के रूप में मनाई गई भामाशाह की जयंती

कलेक्ट्रेट में आयोजित किया गया कार्यक्रम

बांदा, के एस दुबे । संस्कृति विभाग और राज्यकर विभाग व जिला प्रशासन के सहयोग से दानवीर भामाशाह की जयंती पर कलेक्ट्रेट के महर्षि बामदेव सभागार में व्यापारी कल्याण दिवस का आयोजन कियागया। नगर पालिकाध्यक्ष मालती बासू ने कहा कि महाराणा प्रताप के संकट के समय भामाशाह ने अपना सब कुछ न्यौछावर कर राष्ट्रहित में अपना महत्वपूर्ण योगदान प्रदान किया। उनकी जयंती को हम लोग व्यापारी कल्याण दिवस के रूप में मना रहे हैं। उन्होंने सभी व्यापारियों से राष्ट्र व समाज डित में भामाशाह जी के सिद्धान्तों को अपनाते हुए लोगों की सहायता करनी चाहिए। राज्य महिला आयोग सदस्य प्रभा गुता ने कहा कि मुख्यमंत्री ने गतवर्ष भामाशाह जयंती को व्यापारी कल्याण दिवस के रूप में मनाये जाने की घोषणा की थी। उसी के अनुरूप इस कार्यक्रम का आयोजन व्यापारियों को सम्मानित करने के लिए किया जा रहा है। प्रदेश सरकार द्वारा व्यापारियों के कल्याण के लिए व्यापारी कल्याण

कलेक्ट्रेट में कार्यक्रम के दौरान मौजूद अतिथि व व्यापारीगण

बोर्ड का गठन किया गया है तथा मुख्यमंत्री व्यापारी दुर्घटना बीमा के द्वारा दुर्घटना में किसी व्यापारी की मृत्यु होने पर 10 लाख रुपए की सहायता प्रदान की जाती है। इस अवसर पर प्रदेश के विभिन्न व्यापारी संगठनों के पदाधिकारियों संतोष कुमार गुप्ता राजकुमार राज भी सम्बोधित करते हुए कहा कि दानवीर भामाशाह का जन्म राजस्थान में मेवाड के सादडी गॉव में ओसवाल जैन परिवार में हुआ था। वह बहुत बड़े दानी के रूप में प्रसिद्ध हुए हैं। व्यापारी राष्ट्रहित में सामाजिक कार्यों यौ में में सहयोग प्रदान करते है और व्यापार कर के रूप में सरकार को राजस्व भी देते हैं। अपर जिलाधिकारी राजेश कुमार ने कहा कि दानवीर भामाशाह ने दूजों की भलाई के लिए जीवनभर दान किया। उन्होंने कहा कि भामाशाह जी से प्रेरणा लेते हुए दान का भाव राष्ट्र व समाज हित में करना
कलेक्ट्रेट में व्यापारियों को सम्मानित करते एडीएम

चाहिए। कार्यक्रम में विभिन्न व्यापरियों को अंगवस्त्र व प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया जिसमें अशोक कुमार गुप्ता, डा. नरेन्द्र गुप्ता, रोहित जैन, संतोष साहू, नागेन्द्र सिंह तथा प्रदीप गुप्ता सहित अन्य व्यापारियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में एडीएम न्यायिक अमिताभ यादव, विधायक प्रतिनिधि रजत सेठ, संतोष गुप्ता, राजकुमार राज, अमित सेठ, मनोज जैन भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष वन्दना गुप्ता सहित बड़ी संख्या में अन्य व्यापारीगण उपायुक्त व्यापार कर उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages