दबंगों ने पैर न छूने पर दलितों पर किया जानलेवा हमला - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, June 27, 2024

दबंगों ने पैर न छूने पर दलितों पर किया जानलेवा हमला

पुलिस ने दर्ज किया मामला

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । रैपुरा थाने के कौबरा गांव के विष्णुकान्त, अभिषेक, विमल कुमार, गीता देवी पुत्री श्यामनारायण ने रैपुरा थानाध्यक्ष को दी तहरीर में कहा कि दबंगों ने जान से मारने की गरज से मां-बहन की गाली देते हुए जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया है। पुलिस ने मामला दर्जकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। ये घटना बुधवार को देर शाम रैपुरा थाने के कौबरा गांव में हुई। विष्णुकान्त पुत्र श्यामनारायण शाम 7.20 पर डेरा से लौट रहा था। रास्ते में उमाकान्त पुत्र कौशल प्रसाद व अमित मिश्रा पुत्र अभिमन्यु ने उसे देखकर गाली-गलौज शुरू कर दी।

 पीडित दलित।

कहा कि सलाम-दुआ पैर छूकर किया जाता है। उसके मना करने पर उमाकान्त, अमित मिश्रा, अजीत आदि उसे पकडकर साफी से गला दबाने लगे। उसके शोर मचाने पर दो भाई विमल व अभिषेक तथा बहन गीता देवी दौडकर बचाने आई तो दबंग उमाकान्त पुत्र कौशल दोनाली बन्दूक लेकर उसके घर में घुस आया। बन्दूक की नोक पर घसीटते हुए बहन के कपडे फाड दिये। किसी तरह से बमुश्किल जान बचाई। 112 को फोन किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उनकी जान बचाई। पुलिस न आती तो दबंग उन्हें जान से मार डालते। पुलिस ने उचित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। दबंग हमलावरों की पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages