डीएम ने की कृषि योजनाओं की समीक्षा
चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने आत्मा शासी निकाय की बैठक में सबमिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन योजना, डिस्ट्रिक एग्रीकल्चर एक्शन प्लान, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन की प्रगति, नेशनल मिशन ऑन एडबिल ऑयल सीड की प्रगति, परंपरागत कृषि विकास, प्राकृतिक खेती कार्य, सब मिशन आंन एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन व प्रमोशन आफ एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन फार इनसीटू मैनेजमेंट ऑफ क्राप रेजीडेंस योजना, उत्तर प्रदेश मिलेट्स पुनरोद्धार, प्रशिक्षित कृषि उद्यमी स्वावलंबन, भूमि संरक्षण एनएमएसए के तहत आरएडी राष्ट्रीय सतत कृषि मिशन योजनाओं की समीक्षा की।
![]() |
| बैठक में निर्देश देते डीएम। |
गुरुवार को कलेक्टेªट सभागार में बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीएम को उपनिदेशक कृषि ने बताया कि फसलों के उत्पादन को बढ़ावा देने व किसानों को लाभ पहुंचाने की गरज से पशुपालन, उद्यान, मत्स्य, कृषि से लाभ दिलाया जा रहा है। उन्होंने डीडीए कृषि से कहा कि आत्मा योजना से पिछले वर्षों में कितने किसानों को योजनाओं का लाभ दिया है। उसमें किसानों को क्या लाभ हुआ, विवरण दें। इस वर्ष जो कार्य योजना बन रही है, उसमें ब्लॉक वार, ग्राम वार किसानों के नाम समेत सूची दें। जिन योजनाओं से किसानों को लाभ दिया जाना है, प्रचार करायें। मिलेट्स के तहत जिन किसानों को मिनीकिट देना है, सही ढंग से वितरण होना चाहिए। भूमि संरक्षण अधिकारियों को निर्देश दिये कि विभागीय योजनाओं का लाभ किसानों को दिलायें। जिन किसानों का चयन करें, पारदर्शी ढंग से करें। सीडीओ से कहा कि शासनादेश अनुसार आत्मा योजना के तहत विभागों से किसानों के हित में लाभ पहुंचाने की योजनाओं पर समीक्षा करती रहें। बैठक में सीडीओ अमृतपाल कौर, उपनिदेशक कृषि राजकुमार, डीएचओ प्रतिभा पांडेय, सहायक निदेशक मत्स्य भानु चंद्रा समेत संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment