रामबक्स तालाब में किया गया पौधरोपण - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, July 6, 2024

रामबक्स तालाब में किया गया पौधरोपण

बांदा, के एस दुबे । बबेरू में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की केशव प्रभात शाखा द्वारा वन महोत्सव में वृक्षारोपण रामबक्स तालाब बबेरू के पश्चिमी तट पर वृक्षा रोपण किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ चित्रकूटधाम विभाग के विभाग कार्यवाह संजय ने कहा कि वर्तमान में वृक्षों की कमी होने के कारण पृथ्वी का तापमान निरन्तर बढ़ रहा है,

रामबक्स तालाब में पौधरोपण करते हुए स्वयंसेवक

जिसके कारण ग्लोबल वार्मिंग की समस्या उत्पन्न होती है। वर्षा अनियमित हो रही है, इस समस्या का समाधान केवल वृक्ष का रोपण है। वृक्षारोपण कार्य महान एक वृक्ष 10 पुत्र समान, वृक्ष साक्षात भगवान शिव का स्वरूप है जो विषैली कार्बनडाई आक्साइड को लेते व प्राण वायु आक्सीजन को छोड़ते हैं। इस अवसर पर वन रेंजर अरविन्द कुमार,  सभासद ज्ञान प्रकाश उर्फ रोहित, सरस्वती शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य अशोक उपाध्याय आदि लोग मौजूद रहे। 


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages