आओ अपना किचन गार्डेन बनाएं, कार्यक्रम आयोजित - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, July 3, 2024

आओ अपना किचन गार्डेन बनाएं, कार्यक्रम आयोजित

विद्यालय किचन गार्डेन में रोपित किए पुदीना के पौध

राजकीय हाईस्कूल बड़ोखर बुजुर्ग में किया गया आयोजन

प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में आयुष प्रथम, नेहा द्वितीय और आशुतोष तृतीय स्थान पर रहे

बांदा, के एस दुबे । इको क्लब सदस्यों ने बुधवार को दीर्घ कालिक खाद्य प्रणाली शीर्षक के अंतर्गत राजकीय हाईस्कूल बडोखर बुजुर्ग में (आओ अपना किचन गार्डेन बनायें) कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सबसे पहले विद्यालय प्रांगण में बने किचन गार्डेन में पुदीना के पौधे रोपे गये और धनिया बोई गई। गोष्ठी में किचन गार्डेन के महत्व को बताते हुए प्रधानाचार्या डॉ. शशि मिश्रा ने कहा कि रसोई उद्यान से ताजी सब्जी, व सलाद बिना किसी रसायनिक खाद के प्राप्त कर सकते हैं। यह हमारी थाली की खुशबू व जायका दोनों बढ़ायेगा। हम किचन से निर्गत अपशिष्ट जल का प्रयोग पौधो के पोषण के लिए कर सकते हैं। यदि किचन गार्डेन के लिए घर में जगह नहीं है, तब

कार्यक्रम को संबोधित करतीं प्रधानाचार्य डा. शशि मिश्रा

हम पालीबैग, में भी सब्जियां उगा सकते हैं। विद्यालय की पोषण वाटिका में उगा पुदीना इको क्लब के सदस्यों के मध्य वितरित किया गया। किचन गार्डेन दीर्घ कालिक खाद्य प्रणाली का एक लघु अंग है, इससे घर में तितलियां व लाभदायक कीट आते हैं। किचन गार्डेन से उगी सब्जियां जहां तन को स्वस्थ रखतीं हैं, वहीं किचन गार्डेन की बागवानी मन को तनाव मुक्त करती है। कमला ने प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियो को विस्तृत जानकारी दी। इस गोष्ठी में नीलम, मानसी, कीर्ति व मधुसूदन त्रिवेदी ने प्रतिभाग कर अपने विचार साझा किए। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में आयुष प्रथम, नेहा द्वितीय और आशुतोष तृतीय स्थान प्राप्त किया।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages