शिक्षकों की उपलब्धियों को छीन रही सरकार - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, July 3, 2024

शिक्षकों की उपलब्धियों को छीन रही सरकार

उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ की बैठक में बोले पूर्व शिक्षक विधायक

संगठित होकर अपनी आवाज को बुलंद करने में ही सबका कल्यण

बांदा, के एस दुबे । सरकार द्वारा लगातार शिक्षकों की उपलब्धियों को छीना जा रहा है, उनका मानसिक उत्पीड़न किया जा रहा है। नई शिक्षा नीति के माध्यम से अदूरदर्शी सोच, मूल्यहीन शिक्षा तथा छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। यह बात पूर्व शिक्षक विधायक सुरेश त्रिपाठी ने हिंदू इंटर कालेज में आयोजित उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की जिला कार्यकारिणी बैठक को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि संगठित रहकर अपनी आवाज को बुलंद करने में ही सबका कल्याण है। कहा कि आगामी 25 जुलाई को प्रदेश के जनपद

जिला कार्यकारिणी की बैठक में मौजूद शिक्षक

मुख्यालय में धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इसके साथ ही समस्याओं से संबंधित ज्ञापन अधिकारियों को सौंपा जाएगा। नौ अगस्त को सभी जनपदों में शिक्षक बाइक रैली का आयोजन करेंगे। मंडलीय मंत्री मेजर मिथलेश कुमार पांडेय ने कहा कि जो उपलब्धियां हासिल हुई हैं, वह सरकारों की कृपा पर नहीं बल्कि शिक्षक संघ के संघर्षों के बदौलत मिली हैं। बैठक को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजेश तिवारी, पतिराखन सिंह, ब्रह्म विज्ञान इंटर कालेज के प्रधानाचार्य शिवदत्त त्रिपाठी ने भी संबोधित किया। कालेज के प्रधानाचार्य डा. राकेश कुमार सिंह ने आए हुए
बैठक को संबोधित करते पूर्व शिक्षक विधायक सुरेश त्रिपाठी

सभी लोगों का आभार जताया। इस मौके पर जिला अध्यक्ष संदीप गर्ग, प्रधानाचार्य परिषद के जिलाध्यक्ष यमुना प्रसाद पांडेय, कोषाध्यक्ष लाल बिहारी कुशवाहा, जिला मंत्री रमेश चंद्र, पूर्व जिला मंत्री रामचंद्र सोनकर, जिला संगठन मंत्री बृजमोहन सिंह, हिंदू इंटर कालेज इकाई अध्यक्ष प्रमोद चतुर्वेदी,  इकाई मंत्री सूरज प्रजापति, आशा द्विवेदी, शिल्पी रानी, श्वेता गौतम, अशोक कुमार, वीरेंद्र दीक्षित, नीरज कुमार शर्मा के अलावा तमाम पदाधिकारीगण भी मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages