मानिकपुर/चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । असंगठित मजदूर मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष दलसिंगार ने ग्रामीणों के साथ जिलाधिकारी सम्बोधित पत्र में कहा कि ग्राम पंचायत चुरेह केसरुवा खदरा मोड मानिकपुर में देशी शराब दुकान से आये दिन स्कूल जाने वाली बालिकाओं व खेतों में काम करने वाली महिलाओं से अभद्रता होती है। हाल में चेतीपुरवा की एक बच्ची स्कूल से पढ़कर घर जा रही थी। उस दौरान शराब पीकर उसे पकड़कर उठा ले जाने के प्रयास हुए थे।
![]() |
| शराब दुकान हटाने को ज्ञापन सौंपते ग्रामीण। |
ग्रामीणों के प्रयास से बच्ची को बचा लिया गया। ऐसी घटना आये दिन हो रही हैं। कम उम्र के बच्चे भी शराब पीना शुरू कर दिये हैं। इसके दुष्परिणाम गम्भीर होंगे। ये शराब दुकान से हादसे भी हो रहे हैं। गरीब पिछड़ा वर्ग क्षेत्र होने से गरीबी के चलते लोग शराब दुकान से और गरीब होते जा रहे हैं। घरों में कलह मच रही है। शराब की दुकान से महिलायें आक्रोशित हैं। शराब दुकान तत्काल हटाई जाये। ऐसा न करने पर आन्दोलन को बाध्य होंगे।


No comments:
Post a Comment