आगनबाड़ी केंद्र में गर्भवती महिलाओं की हुई गोद भराई - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, July 9, 2024

आगनबाड़ी केंद्र में गर्भवती महिलाओं की हुई गोद भराई

फतेहपुर, मो. शमशाद । सदर तहसील क्षेत्र के अन्तर्गत विकास खंड हसवा कस्बे के कंपोजिट विधालय परिसर में प्रधान मो. राशिद रईस राईन एवं आंगनवाड़ी मुख्य सेविका विमला शर्मा के तत्वाधान में गर्भवती महिलाओं की गोद भराई कार्यक्रम किया गया। मुख्य सेविका ने गर्भवती महिलाओं को जानकारी दिया कि  हरी सब्जी, गाजर, मूली, चुकंदर, टमाटर, खीरा, इसके अलावा सेब, अगूंर, आनार और पौष्टिक भोजन में अधिक से अधिक शुबह शाम खाने में शामिल करें। जिससे जन्म लेने के दौरान बच्चे स्वास्थ्य रहेगा और माँ और बेटे दोनों लोगों का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। ब्लॉक कोर्डिनेटर (सी-3) अरविन्द कुमार  ने गर्भवती महिलाओं को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत

गर्भवती महिलाओं की गोदभराई करतीं मुख्य सेविका व प्रधान।

निःशुल्क जांच व निःशुल्क अल्ट्रासाउंड करवाने तथा आयरन, कैल्शियम के खाने के लिए समय-समय पर खाने की जानकारी दिया। उन्होंने बताया कि गर्भवती महिलाएं हर माह वजन जांच कराएं ताकि उनके शारीरिक विकास का पता चल सके। वहीं मुख्य सेविका अनीता वर्मा ने सभी गर्भवती महिलाओं का तिलक किया। इस अवसर पर पंचायत सहायक सीमा कुमारी मौर्य, आगनबाड़ी कार्यकत्री नितिन सिंह, सुखदा सिंह, प्रेमा सिंह, सुमेरकली, ज्ञानमती, किरण देवी, गीता देवी, पनकी, पूनम, अनीता के अलावा गर्भवती महिलाओं में मंजू देवी, किरन देवी, रानू देवी, गुड़िया देवी, अंजू सिंह, रेखा देवी, विमला देवी, मालती सिंह भी मौजूद रहीं।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages