आज का छात्र ही 2047 के विकसित भारत की नींव गढ़ेगा - प्रोफेसर मुकेश पाण्डेय - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, August 16, 2024

आज का छात्र ही 2047 के विकसित भारत की नींव गढ़ेगा - प्रोफेसर मुकेश पाण्डेय

देवेश प्रताप सिंह राठौड़ 

वरिष्ठ पत्रकार

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर छात्रों को वितरित किए गए नगद पुरस्कार

झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में 78वें  स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कुलपति प्रोफेसर मुकेश पाण्डेय ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर गांधी सभागार में विश्वविद्यालय परिवार को  संबोधित करते हुए कुलपति ने कहा की आज का छात्र ही 2047 में विकसित भारत की नींव को गढ़ेगा। उन्होंने कहा कि पिछले एक वर्ष में विश्वविद्यालय ने अनेक कीर्तिमान स्थापित किये  हैं। सर्वोत्तम ग्रेड नैक ए प्लस प्लस के साथ ही विश्वविद्यालय पीएम उषा, मेरू और एनआईआरएफ रैंकिंग में भी उत्तर प्रदेश के विश्वविद्यालय में प्रथम रहा है। इस अवसर पर कुलपति ने डा. सूरजपाल सिंह कसाना, क्रीड़ा विभाग के मार्गदर्शन में खेलो इंडिया/ अखिल भारतीय अन्तर विश्विद्यालय गेम्स मलखंभ में स्वर्ण एव कांस्य पदक प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओ शिवानी पाठक,  खुशी कुशवाह, स्पिराह तिवारी, दीपशिखा कुशवाह, इति तिवारी, राधा राजपूत,  एवं आदित्य राजे को 42 हजार रुपए एवं सेंट्रल जोन अंतर


विश्विद्यालय क्रिकेट पुरुष प्रतियोगिता 2023-24 में कांस्य पदक प्राप्त करने वाले प्रतेक  छात्र को 11हजार रुपए नकद पुरस्कार प्रदान किये। इसके साथ ही डॉ रश्मि सेंगर के नेतृत्व में एनसीसी गर्ल्स विंग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को भी प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। कुलपति द्वारा डॉ राजेश पांडे को 61.65 लाख रुपए, डॉ धीरेंद्र शर्मा को 16 लाख रुपए एवं डॉ चेतन आनंद दुबे को 10 लाख रुपए  के प्रोजेक्ट लाने पर एवं फार्मेसी संस्थान को एनआईआरएफ रैंकिंग में उत्कर्ष प्रदर्शन हेतु सम्मान पत्र प्रदान किए गए। कुलसचिव विनय कुमार सिंह,  वित्त अधिकारी प्रमोद कुमार, राज बहादुर ने भी छात्रों को संबोधित किया। हुनरबाज क्लब के संयोजक डॉ कौशल त्रिपाठी के संयोजन में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। साक्षी यादव द्वारा सरस्वती वंदना, रागिनी आनंद द्वारा भरतनाट्यम, अनुष्का समाधि एवं पारस द्वारा कत्थक, वाणी अग्रवाल एवं चाहत पाल द्वारा सेमी क्लासिकल एनसीसी की छात्राओं एवं जय टीम द्वारा समूह नृत्य, अभिषेक सिंह द्वारा देश भक्ति गीत एवं अभिषेक अवस्थी द्वारा काव्य पाठ किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन अजय कुमार,शिवम पटेल, साहिल गुप्ता, साहिल राय, शिवांश शाह, हर्ष विश्वकर्मा, सचिन सोनी, मेधा शोएब ने किया।  प्रारंभ में सुरक्षा अधिकारियों एवं एनसीसी कैडेट द्वारा कुलपति को गार्ड ऑफ ऑनर प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का संचालन क्रीड़ा अधिकारी डॉक्टर सूरजपाल सिंह कसाना ने किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय परिवार के सभी अधिकारी, शिक्षक, कर्मचारी एवं छात्र-छात्रा में उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages