दो सैकड़ा से अधिक ई-रिक्शा और आटो का चालान - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, August 20, 2024

दो सैकड़ा से अधिक ई-रिक्शा और आटो का चालान

दो लाख 42 हजार रुपए का राजस्व वसूला

बांदा, के एस दुबे । लगातार दी जा रही हिदायतों के बावजूद यातायात नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है। क्षमता से अधिक सवारियां बैठाने व नो-पार्किंग अभियान के तहत यातायात पुलिस ने 263 ई-रिक्शा और आटो रिक्शा का चालान किया। इस दौरान दो लाख 42 हजार राजस्व वसूला गया। यातायात नियमों के प्रति जागरुक करने और सड़क

आटो रिक्शा की चेकिंग करता यातायात पुलिस कर्मी

दुर्घटनाओं को कम करने के लिए की जा रही कार्यवाही के तहत सीओ यातायात गवेन्द्र पाल गौतम के नेतृत्व में ई-रिक्शा व आटो रिक्शा के क्षमता से अधिक सवारियां बैठाने व नो-पार्किंग पर चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस ने वाहन चालकों व लोगों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया। नियमों का उल्लंघन कर क्षमता से अधिक सवारियां बैठाने वाले व नो-पार्किंग में वाहनों को खड़ा करने वाले 263 ई-रिक्शा व


आटो रिक्शा का चालान करते हुए दो लाख 42 हजार रुपए का जुर्माना वसूला गया। साथ ही दो ई-रिक्शा व दो आटो रिक्शा को सीज किया गया। चेतावनी दी गई कि यातायात नियमों का पालन न करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages