बुनकर महिलाओं को किया सम्मानित, खादी की साड़ी खरीदी - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, August 7, 2024

बुनकर महिलाओं को किया सम्मानित, खादी की साड़ी खरीदी

हथकरघा बुनकरों का देश भर में किया जा रहा सम्मान

बांदा, के एस दुबे । राष्ट्रीय नेतृत्व के आवाहन पर महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वनाथी श्रीनिवासन के मार्गदर्शन में देश भर में महिला मोर्चा की बहनों ने हथकरघा बुनकरों का सम्मान किया। खादी ग्रामोद्योग पहुंचकर बुनकर बहनों को सम्मानित करते हुए सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान की। साथ ही खादी की साड़ी ख़रीद कर हथकरघा बुनकरों की मेहनत का सम्मान किया।

हथकरघा बुनकर महिला को सम्मानित करतीं महिला मोर्चा पदाधिकारी ममता मिश्रा

महिला मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य ममता मिश्रा ने कहा कि 7 अगस्त 1905 को शुरू किए गए स्वदेशी आंदोलन ने स्वदेशी उद्योगों और विशेष रूप से हथकरघा बुनकरों को प्रोत्साहित किया था। 2015 में, भारत में मोदी सरकार ने हर साल 7 अगस्त को राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया। 7 अगस्त को पहली बार चेन्नई में उद्घाटन किया। फिर प्रत्येक वर्ष इस दिन हम अपने हथकरघा-बुनाई समुदाय का सम्मान करते हैं। हथकरघा विरासत की रक्षा करने और हथकरघा बुनकरों और श्रमिकों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने तथा उनकी उत्कृष्ट शिल्पकला पर गर्व करते हैं। इस अवसर पर भाजपा की जिला उपाध्यक्ष जागृति वर्मा भी मौजूद रहीं।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages