चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने उप्र कृषि निर्यात नीति 2019 के तहत जिला स्तरीय क्लस्टर सुविधा इकाई के सदस्यों के साथ बैठक में जिले के 15 एफपियो व किसानों ने बैठक में हिस्सा लिया। बुधवार को डीएम की अध्यक्षता में कृषि निर्यात नीति 2019 व संसोधन पर चर्चा हुई। क्लस्टर निर्माण को उत्पाद का चयन, एपीडा पंजीकरण, निर्यात व निर्यातक बनने को दस्तावेज, जीआई पंजीकरण को उत्पाद का चयन, कठिया गेहूं के ऑथोराइजड यूजर बनाने के प्रस्ताव व सुझाव पर चर्चा हुई। डीएम ने कहा कि बुंदेलखंड क्षेत्र में पानी की समस्या है।
![]() |
| बैठक में निर्देश देते डीएम। |
क्षेत्र में अरहर की खेती को बढ़ावा दिया जाये। एफपीओ उत्पाद को आयात व निर्यात बाबत सबसे पहले इसका रजिस्ट्रेशन कराकर बेंचा जा सकता है। एफपीओ के संबंध में डीडीएम नाबार्ड को निर्देश दिये कि इनकी सदस्यता को सहयोग करें। बैठक में सीडीओ अमृतपाल कौर, उपकृषि निदेशक राजकुमार, जिला कृषि अधिकारी आरपी शुक्ला, फील्ड ऑफिसर, एपीडा, वाराणसी, डीडीएम नाबार्ड, मत्स्य अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी, मंडी सचिव, कृषि विपणन निरीक्षक अतर्रा, सहायक कृषि विपणन निरीक्षक आदि मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment