सपाईयों ने परिनिर्वाण दिवस पर कांशीराम को किया याद - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, October 9, 2024

सपाईयों ने परिनिर्वाण दिवस पर कांशीराम को किया याद

पीडीए की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आहवान

फतेहपुर, मो. शमशाद । समाजवादी पार्टी कार्यालय में बुधवार को बहुजन नायक मान्यवर कांशीराम जी का परिनिर्वाण दिवस मनाया गया। सपाईयों ने उनको श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए पीडीए की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आहवान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह यादव ने की। सर्वप्रथम सपाईयों ने मान्यवर कांशीराम जी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। तत्पश्चात उनके द्वारा शोषित, वंचित समाज के लिए किए गए कार्यों को याद किया। गोष्ठी को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि मान्यवर कांशीराम के डीएसफोर की तरह अखिलेश

मान्वयर कांशीराम जी के चित्र पर पुष्प अर्पित करते सपाई।

यादव जी के पीडीए की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाकर शोषित, वंचित समाज को उनका हक दिलाने का काम करें। संचालन जिला महासचिव चौधरी मंजर यार ने किया। इस मौके पर पूर्व सांसद डा0 अशोक पटेल, दलजीत निषाद, बीरेंद्र यादव, सुरिजपाल रावत, डा. अमित पाल, जगनायक सचान, मनोज यादव, कामता प्रसाद, नन्द किशोर पाल, मो. अकील अहमद, डीजी कुशवाहा, रौनक पटेल, अजय चौधरी, अश्वनी यादव, ओम प्रकाश वर्मा, अरूण यादव, अभय पटेल, ऋषभ बाजपेई, यश पाण्डेय, राहुल, आयुष सिंह, अविनाश भी मौजूद रहे। 


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages