युवा मोर्चा ने स्टेशन परिसर में लगाया सदस्यता कैंप - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, October 10, 2024

युवा मोर्चा ने स्टेशन परिसर में लगाया सदस्यता कैंप

उड़ान भर रहा युवा मोर्चा का सदस्यता अभियान : मधुराज

फतेहपुर, मो. शमशाद । भारतीय जनता युवा मोर्चा ने शहर के स्टेशन के सामने सदस्यता कैंप का आयोजन किया। कैंप में क्षेत्रीय कार्य समिति सदस्य/जिला प्रवासी शिखा मिश्रा ने शिरकत की। जिलाध्यक्ष मधुराज विश्वकर्मा ने आम जनमानस को प्रेरित करते हुए भाजपा की सदस्यता दिलाई। 8800002024 पर मिस कॉल करने के उपरांत ऑनलाइन फॉर्म सबमिट किया। नागरिकों को भाजपा की रीतियों एवं नीतियों से अवगत कराते हुए पार्टी के लिए मानसिक एवं

स्टेशन परिसर में कैंप लगाकर सदस्य बनाते युवा मोर्चा के कार्यकर्ता।

शारीरिक रूप से सहयोग की अपील किया। बताया कि जनपद की प्रत्येक विधानसभा में सदस्यता अभियान को गति प्रदान की जा रही है। अभियान के तहत आज लगभग 360 नए सदस्य बनाए गए। शिखा मिश्र ने भी नवीन सदस्यों को भाजपा से जुड़ने के लिए आभार जताया और कहा कि आप लोगो की ही वजह से भाजपा आज दुनिया में सबसे बड़ी पार्टी के रूप में निखरी है। इस अवसर पर जिला महामंत्री प्रसून तिवारी, जिला उपाध्यक्ष गौरव अग्रहरि, जिला मंत्री उदय प्रताप सिंह, जिला कार्यालय प्रभारी सुयश गौतम, नगर अध्यक्ष किशन शुक्ला, सचिन विश्वकर्मा अमित गुप्ता समेत दर्जनों पदाधिकारी मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages