नारी को शक्ति देने का पुलिस चला रही अभियान - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, October 10, 2024

नारी को शक्ति देने का पुलिस चला रही अभियान

मिशन शक्ति फेज 5 में महिलाओं व बालिकाओं को किया जागरूक

फतेहपुर, मो. शमशाद । नवरात्र में मिशन शक्ति के तहत इन दिनों पुलिस सही मायने में नारी को सशक्त बनाने की मुहिम चला रही है। उसका अधिक जोर ग्रामीण महिलाओं और छात्राओं पर है। उन्हें न सिर्फ महिलाओं की बेहतरी के लिए संचालित हो रही योजनाओं की जानकारी दे रही हैं, बल्कि आत्मरक्षा, स्वावलंबन आदि के गुर भी सिखा रही हैं। एसपी धवल जायसवाल एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी खागा बृजमोहन राय के निर्देशन व थानाध्यक्ष सुल्तानपुर घोष राजेन्द्र त्रिपाठी के नेतृत्व में इस अभियान को गति देने में महिला पुलिस कर्मियों की भूमिका अहम है। 

महिलाओ व बालिकाओं को जागरूक करती पुलिस।

इसी कड़ी में उप निरीक्षक अनिल सिंह, कांस्टेबल रणवीर सिंह पटेल, महिला आरक्षी प्रियंका यादव, महिला आरक्षी जूही सिंह एवं महिला आरक्षी सुशीला द्वारा अपने बीट क्षेत्र में पड़ने वाले श्री राम रामविशाल सिंह इंटर कालेज में मिशन शक्ति फेज 5 के 90 दिवसीय विशेष अभियान के तहत क्षेत्र के निम्न आय वर्ग बस्तियों, गांव, वार्ड, मोहल्लों के रिहायशी क्षेत्रों में चौपाल लगाकर जन-जागरूकता एवं शिकायतों का निस्तारण, क्षेत्र के प्रमुख बाजारों, कस्बों, कार्पारेट क्षेत्रों, प्रमुख चौराहों में भ्रमण कर संवाद स्थापित किए जा रहे हैं। साथ ही मां दुर्गा पूजा पंडाल में आई बालिकाओं व महिलाओं को ऑपरेशन गरुड़ के तहत महिला संबंधी होने वाले साइबर अपराधों के विषय में जागरूक किया। उन्हें विभिन्न हेल्पलाइन नंबर व योजनाओं के बारे में अवगत कराया। शेष बीट भ्रमण लगातार जारी है। जिससे महिलाओं को स्वावलंबी बनने में सहयोग मिल रहा है। थानाध्यक्ष राजेन्द्र त्रिपाठी ने बताया कि शासन एवं पुलिस प्रशासन के निर्देशों का अक्षरशः पालन किया जा रहा जिससे क्षेत्र की नारियों को लाभ मिल रहा है और जागरूकता भी बढ़ रही है।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages