कानपुर, संवाददाता - आज केशव मधुवन सेवा समिति केशव नगर की महिला सदस्यों द्वारा शारदीय नवरात्रि के अवसर पर देवीगीत कार्यक्रम का आयोजन केशव मधुवन वाटिका में किया गया है जिसमे बड़ी संख्या में महिलाओं ने एकत्र होकर देवी गीत, भजन गाकर माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया। जरा फूल बिछा दो आंगन में मेरी मैया आने वाली है, पहने चोला लाल मैया मेरे घर आना, मैया ऐसा दो वरदान सदा मैं सुहागन रहूं, अम्बे तू है जगदम्बे काली आदि भजनों पर महिलाओं ने पारंपरिक नृत्य से माहौल भक्ति मय बना दिया। महासचिव राजेन्द्र अवस्थी ने बताया समिति
का प्रयास रहता है कि हर त्योहार हम मुहल्ले के सभी लोग एकत्र होकर आपसी सद्भाव के साथ मनाते है और सभी लोग दुःख व सुख में एक दूसरे की सहायता के लिए सदैव तत्पर रहते है। नवरात्रि उत्सव मे प्रमुख रुप से श्रीमती राजेश्वरी दुबे, रेनू अवस्थी, मोहनी बाजपेई, सीमा शुक्ला, बेबी, पूनम कुमार, जया त्रिपाठी, वंदना आर्या, ऊषा दीक्षित, ममता त्रिपाठी, आशा, विजय लक्ष्मी, नीलम सिंह, मुन्नी अवस्थी, जयंती बाजपेई, बबली, कामिनी मिश्रा, निर्मला यादव, बिनीता दीक्षित, रेखा गुप्ता, पुष्पलता तिवारी, कमलेश गुप्ता, बिना, संतोषी आदि उपस्थित रही।
No comments:
Post a Comment