मृत आत्माओं की शांति के लिए गायत्री मंदिर में हुआ हवन - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, October 3, 2024

मृत आत्माओं की शांति के लिए गायत्री मंदिर में हुआ हवन

पूर्व सैनिक संगठन ने आहूतियां डाल कराया भंडारा

फतेहपुर, मो. शमशाद । देश के साथ-साथ जिले में भ्रूण हत्या, दहेज या बलात्कार के मामलों में महिलाओं की हुई हत्या के मामले में मृत आत्माओं की शांति के लिए गायत्री मंदिर में हवन का आयोजन किया गया। जिसमें पूर्व सैनिक संगठन के पदाधिकारियों ने आहूतियां डालकर भंडारे का भी आयोजन किया। जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने शिरकत की। हवन व भंडारे का आयोजन भूतपूर्व सैनिक उत्थान एवं लोक कल्याण समिति के अध्यक्ष विद्या भूषण तिवारी व महिला अध्यक्ष जागृति तिवारी की ओर से किया गया। उपस्थित लोगों ने हवन में आहूतियां डाली। भंडारे में सर्वप्रथम

हवन में आहूतियां डालते पूर्व सैनिक संगठन के पदाधिकारी।

कन्याओं को भोज कराया। तत्पश्चात अन्य लोगों ने भी भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। जागृति तिवारी ने कहा कि जल्द ही महिला संगठन प्रशासन से मिलकर योजना बनाकर लड़कियों व महिलाओं को जागृत करेंगी कि वह अपने ऊपर हो रहे अत्याचार व शोषण का विरोध कर अपनी रक्षा कर सकें। जिस देश में नारी को शक्ति का स्वरूप माना जाता है वहां वह इतनी कमजोर कैसे हो सकती है। अब उनकी लड़ाई महिला संगठन लड़ेगा। इस अवसर पर डा. आरपी दीक्षित, वैभव तिवारी, मिथलेश कुमारी, सरोज शर्मा, सतीश शर्मा, आरएन द्विवेदी, सपना अवस्थी भी मौजूद रहीं। 


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages