अपराध रोकथाम बाबत महिलाओं को किया जागरूक - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, October 3, 2024

अपराध रोकथाम बाबत महिलाओं को किया जागरूक

राजापुर/चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । राजापुर थाने में मिशन शक्ति अभियान-5 के तहत एसडीएम प्रमोद कुमार झा व सीओ निष्ठा उपाध्याय की मौजूदगी में थाना क्षेत्र की महिलाओं के साथ बैठक की गई। बैठक में अपराध रोकथाम की कानूनी जानकारी दी गई। गुरुवार को सीओ निष्ठा उपाध्याय ने बताया कि महिलाओं की सहायता को हेल्पलाइन 1090, 181, 112, 1098 आदि बाबत जागरुक किया। महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों पर सूचना देने को प्रेरित किया। महिला हेल्प डेस्क पर नारी प्रताड़ना को रोकने को शिक्षित होना बताया। शिक्षित महिलायें मौलिक अधिकारों से समाज में हो रहे अपराधों को प्रभावी ढंग से रोक सकती हैं। समाज को दहेज प्रथा, बाल विवाह, बाल अपराध, साइबर क्राइम व नशाखोरी जैसे अपराधों को रोका जा सकता है। नारी स्वालंबन तभी हो

महिला शक्ति अभियान में मौजूद पुलिस बल।

सकता है, जब गृहणी अपने घरों में कुटीर उद्योग लगाकर आर्थिक स्थिति को मजबूत कर सकेंगी। एसडीएम प्रमोद कुमार झां ने कहा कि महिला हेल्प लाइनों को प्रदेश में लागू किया है। 1090 वीमेन पावर लाइन को डायल कर किसी भी आपातकालीन स्थिति में सुरक्षा पा सकते हैं। प्रभारी निरीक्षक मनोज सिंह ने मौजूद महिलाओं, बालिकाओं से कहा कि चुप्पी तोड़ो खुल कर बोलो। इससे अपराधियों के हौसले पस्त हों। गोष्ठी में महिलाओं व बालिकाओं को पैम्पलेट देकर जागरूक किया गया। पीड़ित महिला किसी भी समय थाने में स्थापित महिला हेल्प डेस्क में आकर अपनी शिकायत दर्ज करा सकती हैं। गोष्ठी में महिला सिपाही दीक्षा यादव, पूजा यादव, आंगनबाड़ी कार्यकत्री वर्षा देवी, नीतू सोनकर, ऊषा जायसवाल, स्नेहलता, राजरानी आदि मौजूद रही।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages