महिला दिवस पर न्यायाधीशों को किया गया सम्मानित - Amja Bharat

asd

All Media and Journalist Association

Sunday, March 9, 2025

demo-image

महिला दिवस पर न्यायाधीशों को किया गया सम्मानित

अपर जिला जज पल्लवी प्रकाश का भी किया गया सम्मान

बांदा, के एस दुबे । उच्च प्राथमिक विद्यालय ददरिया में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर कायक्रम का आयोजन किया गया। इसमें अपर जिला जज पल्लवी प्रकाश और अन्य न्यायाधीशों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि अपर जिला जज पल्लवी प्रकाश, गुणेंन्द्र प्रकाश अपर जिला जज, सुचेता चौरसिया एसीजेएम, गरिमा सिंह सिविल जज सीनियर डीविजन, विजय बहादुर सरकारी वकील ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। स्कूल की प्रधानाचार्या डाॅ. नंदिता चौहान ने मुख्य अतिथियों को बुकें देकर स्वागत किया। नन्ही मुन्नी बच्चियों ने स्वागत गीत प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि द्वारा महिला दिवस पर अपने विचार व्यक्त किए और बच्चों को जानकारियां दी गई। इस मौके पर शिक्षिका नंदिता चौहान और जिला अध्यक्ष आशुतोष त्रिपाठी ने मुख्य अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस मौके पर अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस व छात्र सम्मान समारोह का

09bp05
छात्र को सम्मानित करतीं मुख्य अतिथि।

आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि पल्लवी प्रकाश अपर जिला जज, विशिष्ट अतिथि सुनेन्द्र प्रकाश अपर जिला जज प्रेरणास्रोत सुचेता चौरसिया अपर जिला जज गरिमा सिंह ऊपर जिला जज विजय बहादुर सिंह परिहार, प्रसून जैन खण्ड शिक्षा अधिकारी बड़ोखर खुर्द मार्गदर्शक अव्यक्त राम तिवारी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, आशुतोष त्रिपाठी जिलाध्यक्ष यूपीपीएसएस, भुवनेन्द्र कुमार यादव ब्लॉक राजेश द्विवेदी बड़ोखर खुर्द व सम्मानित शिक्षकगण रंजना सिंह, तरन्नुम फात्मा, अंजूलता, वैदेही श्रीवास्तव, मीनाक्षी, नामदेव, देवेश स्वरूप, वन्दिता सिंह, जन्मेजय सिंह, अम्बरीष साहू, राजेन्द्र आर्य, बाबूलाल यादव, सुशील मिश्रा, निरंजन चक्रवर्ती, अश्विनी यादव, नसीम अंसारी, महेन्द्र यादव, आदि उपस्थित रहे। संचालन रंजना सिंह द्वारा किया गया। प्रधानाध्यापक डाॅ. नन्दिता चौहान संदीप कुमार श्रीमती मोनिका सिंह आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम में बच्चों को भी पुरस्कृत किया गया।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages

Contact Form

Name

Email *

Message *