उपकरण पाकर खिल उठे 35 दिव्यांग बच्चों के चेहरे - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, December 4, 2025

उपकरण पाकर खिल उठे 35 दिव्यांग बच्चों के चेहरे

विधायक ने ब्लाक सभागार में आयोजित वितरण शिविर में बांटे उपकरण

नरैनी, के एस दुबे । दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा आयोजित कृतिम अंग वितरण कैंप में क्षेत्रीय विधायक ने 35 दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरित किए। इस दौरान सहायक उपकरण पाकर दिव्यांगजन खुशी से चहकते नजर आए। ब्लाक सभागार में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक ओममणी वर्मा ने कहा कि सरकार सबका साथ-सबका विकास के संकल्प के साथ लगातार काम कर रही है। हमारा प्रयास है कि हर लाभकारी योजना का लाभ समाज के हर तबके के पास तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि सरकार बनने के बाद से ही

बच्चों को उपकरण वितरित करते हुए अतिथि

समय-समय पर शिविर आयोजित कर पर्याप्त मात्रा में दिव्यांगों को सहायक उपकरण दिये जा रहे है। कैम्प में 13 दिव्यांगों को ट्राइसाइकिल, 5 को बैसाखी एवं वॉकर, पांच दिव्यांगों को सुनने की अक्षमता के लिए श्रवण यंत्र, दृष्टिबाधितों के लिए 12 सफेद छड़ी और ब्रेल उपकरण वितरित किए गए। कार्यक्रम में ब्लाक प्रमुख मनफूल पटेल, आदित्य चतुर्वेदी, कुलदीप मिश्रा, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी अभिषेक चौधरी, खण्ड विकास अधिकारी प्रमोद कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages