राजकुमार इंटर कॉलेज में 16 दिवसीय अभियान का हुआ समापन
नरैनी, के एस दुबे । राजकुमार इंटर कॉलेज में बुधवार को महिलाओं के साथ हो रहीं डिजिटल हिंसा का विरोध किया गया। वनांगना डारेक्टर पुष्पा शर्मा ने कहा कि सभी को महिलाओं के साथ जेंडर आधारित हिंसा का विरोध करना चाहिए। वरिष्ठ संदर्भ समूह शबीना मुमताज ने डिजिटल हिंसा के नकारात्मक और सकारात्मक फायदे बताए। प्रधानाचार्य राकेश कुमार पटेल ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए इस तरह के कर्यक्रम विद्यालय में करने के लिए आमंत्रित किया। वरिष्ठ कार्यकर्ता शोभा देवी ने लिंग आधारित हिंसा की जानकारी दी। सभी ने सामूहिक रूप से बैनर पर हस्ताक्षर करते हुए विरोध जताया। कार्यक्रम में क्षेत्र के लगभग 500 युवक युवातियाँ शामिल रही।
![]() |
| वाहनों पर स्टीकर लगाते हुए। |
उन्होंने डिजिटल द्वारा होने वाली हिंसा के अनुभव साझा किए। समिति लीडर्स ने आटो, ई-रिक्शा में स्टीकर लगाए, जिससे महिलाएं उस वाहन में अपने को सुरक्षित महसूस कर सकें। नेतृत्व समूह अवधेश गुप्ता ने संस्था के उद्देश्य बताए। फरहा खातून ने स्वागत और श्यामकली ने सभी का आभार जताया। कार्यक्रम में शिक्षक राम बाबू पटेल, रवि कांत शर्मा, भवानीदीन कुशवाहा, राधा त्रिपाठी, श्रीनिवास गर्ग सहित मंजू सोनी, रानी देवी, राधेश्याम, फरजाना, माया दीपक, पंकज, कमलेश, सागर, लोकेश, मंजू, शिवदेवी, लक्ष्मी, बबली, मुनासरा, नेहा, विमला, आतिफा, आरती शामिल रहे।


No comments:
Post a Comment