गौशाला में पशु शवों के साथ अमानवीय क्रूरता उजागर, विरोध के साथ कार्रवाई की उठी मांग - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, December 4, 2025

गौशाला में पशु शवों के साथ अमानवीय क्रूरता उजागर, विरोध के साथ कार्रवाई की उठी मांग

ट्रैक्टर से घसीटी गई मृत गायें 

गौशाला में गंभीर अनियमितताओं के आरोप 

प्रशासन को भेजा सबूतों सहित पत्र 

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । ग्राम पंचायत कंधवनिया, ब्लॉक पहाड़ी की सरकारी गौशाला एक गंभीर और हृदय विदारक घटना के कारण लोगों के गुस्से और चिंता का केंद्र बन गई है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि गौशाला में गायों की अमानवीय मौतें हो रही हैं और मृत पशुओं के निस्तारण में ऐसा क्रूर व्यवहार अपनाया जा रहा है, जिसे देखकर किसी का भी मन व्यथित हो जाए। दिनांक 29 नवंबर को एक गाय की मृत्यु के बाद उसका शव सम्मानपूर्वक हटाने की जगह उसे ट्रैक्टर के पीछे बांधकर गांव की मुख्य सड़कों और खेतों से घसीटते हुए ले जाया गया। यह दृश्य न केवल अमानवीय था, बल्कि पशु क्रूरता निवारण अधिनियम, 1960 का भी सीधा उल्लंघन बताया जा रहा है। स्थानीय निवासी सिद्धार्थ विक्रम सिंह पुत्र अरिमर्दन सिंह ने इस पूरी घटना के प्रमाणों के साथ एक

ट्रैक्टर से घसीट कर ले जाते मृत गाय 

विस्तृत शिकायत पत्र जिलाधिकारी चित्रकूट को सौंपा है, जिसमें गौशाला प्रबंधन पर लापरवाही, क्रूरता और संवेदनहीनता के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यह पहली बार नहीं, बल्कि लगातार कई दिनों से ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं। मृत गायों को सम्मान देने के बजाय उन्हें अपमानजनक तरीके से गांवभर में घसीटने से लोगों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने मांग की है कि इस पूरे मामले में निष्पक्ष और उच्च स्तरीय जांच कराई जाए, दोषी कर्मचारियों एवं जिम्मेदार व्यक्तियों पर तत्काल कानूनी कार्रवाई हो और भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों, इसके लिए कड़े प्रबंध किए जाएं। शिकायतकर्ताओं ने मीडिया के माध्यम से जिलाधिकारी और सरकार से अनुरोध किया है कि इस मामले को गंभीरता से लेकर गौशाला व्यवस्था में सुधार सुनिश्चित किए जाएं।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages