सौरभ का आर्गेनिक सर्फिकेशन इंस्पेक्टर पर चयन - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, December 4, 2025

सौरभ का आर्गेनिक सर्फिकेशन इंस्पेक्टर पर चयन

बदौसा, के एस दुबे । मन में दृढ इच्छा शक्ति हो तो सफलता निश्चित ही कदम चूमती है। ऐसा ही करिश्मा कर दिखाया है ग्राम पंचायत भुसासी की प्रधान रेखा सिंह के बेटे सौरभ सिंह चौहान ने। उसका चयन आर्गेनिक सर्फिकेशन इंस्पेक्टर के पद पर हुआ है। बेटे की इस सफलता पर पूरे परिवार में खुशी का माहौल छाया हुआ है।

सौरभ

प्रधान रेखा सिंह के आंखे खुशी से छलक उठी। ज्ञात रहे कि कुछ साल पहले एक हादसे में सौरव के पिता चरण सिंह की मृत्यु हो गई थी। वह भी प्रधान रह चुके थे। बेटे के चयन होने से पूरे परिवार ने खुशी जाहिर की है। इस दौरान चतुर्भुज सिंह, सूर्यभान सिंह, बहन शालनी सिंह, प्रदीप सिंह, रमेश सिंह चौहान मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages