बालू ट्रक चालक पर अज्ञात बदमाशों ने झोका फायर - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, December 4, 2025

बालू ट्रक चालक पर अज्ञात बदमाशों ने झोका फायर

चालक ने भागकर बचाई जान, पीड़ित ने थाना पैलानी में दी तहरीर

बांदा, के एस दुबे । जनपद कुशीनगर के ट्रक चालक ने पैलानी थाने में तहरीर देकर अज्ञात बदमाशों द्वारा पीटे जाने की बात कही है। वाहन चालक के अनुसार वह बीती रात कस्बा जसपुरा स्थित डंप से बालू भरकर सिंधनकला के तुर्रा नाले के करीब जैसे ही पहुंचा तो उसके वाहन के सामने एक शराबी व्यक्ति आ गया। जिससे उसको ट्रक रोकना पड़ा। इतनें वहां पर लगभग आठ से दस बदमाशों ने उसपर फायर झोंक दिया। आनन-फानन में डाइवर वहां से फरार हो गया। उसने मामले की जानकारी पुलिस को देते हुए कार्यवाही की मांग की है। पैलानी थाने में दी

ट्रक के साथ खड़ा चालक।

तहरीर में भगवानपुरा जनपद कुशीनगर निवासी वासुदेव पुत्र जगन्नाथ ने बताया है कि वह ट्रक ड्राईवर है। वह बीती रात करीब 12 बजे जसपुरा में स्थित भण्डारण से बालू भरकर सिंधनकला होता हुआ जा रहा था। तभी तुर्रा नाले के पास एक शराबी व्यक्ति आ गया वह ट्रक को रोकने लगा। जिससे ड्राइवर ने ट्रक को रोक दिया। इसके बाद वहां पर आठ-दस बदमाश पहुंच गये। जिन्होंने उसके उपर फायर झोंक दिया। जिससे ट्रक के सीशे टूट गये। इसके अलावा फरसे से भी हमला कर दिया। वह जान बचाकर खिड़की खोल भागा। भागते समय उसकी जेब से चार हजार रूपये कहीं गिर गये। पीड़ित ने पूरी जानकारी नजदीक के जिला परिषद के बैरियर के कर्मचारी को दी। तभी खदान के कर्मचारी भी वहां पहुंच गये। जब तक सारे हमलावर मौके से फरार हो गये। पीड़ित पुलिस से मामले की जांच कर कार्यवाही की मांग की है। वहीं अपर एसपी शिवराज ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में है। हमलावरों का पता लगाया जा रहा है। उचित कार्यवाही की जायेगी।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages