रंगोली में रूपा, बीट्स की माला प्रतियोगिता में पीयूष रहे अव्वल - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, December 4, 2025

रंगोली में रूपा, बीट्स की माला प्रतियोगिता में पीयूष रहे अव्वल

जिला स्तरीय 20वीं दिव्यांग क्रीडा प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया दम

बांदा, के एस दुबे । अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन सशक्तीकरण दिवस के अवसर पर समग्र शिक्षा, समेकित शिक्षा के अंतर्गत दिव्यांग बच्चों की खेलकूद प्रतियोगिताएं एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन पुलिस लाइन ग्राउंड में किया गया, जिसमें दिव्यांग बच्चों ने खेलों में भाग लेकर अपनी मेधा का परिचय दिया, वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी अपनी प्रतिभा प्रदर्शित कर लोगों की सराहना बटोरी। पुलिस लाइन के ग्राउंड में आयोजित जनपद स्तरीय 20वीं दिव्यांग बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं नगर पालिका अध्यक्ष मालती बासू ने दीप प्रज्जवलित कर किया। विभिन्न विकासखंड क्षेत्रों से आए दिव्यांग बच्चों ने मार्च पास्ट कर मुख्य अतिथि एवं क्रीड़ाध्वज को सलामी दी। इसके बाद कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय बड़ोखर खुर्द की बच्चियों द्वारा सरस्वती वंदना व स्वागत

सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते बच्चे।

गीत प्रस्तुत किया गया। उच्च प्राथमिक विद्यालय ददरिया के बच्चों ने नृत्य प्रस्तुत किया। खेलकूद प्रतियोगता में दृष्टि दिव्यांग बच्चों की 15 बीट्स की माला बनाने, छूकर पहचानों प्रतियोगिता, रस्सा कसी, आवाज सुनकर 50 मीटर तक रेस, श्रवण बाधित बच्चों की 50 मीटर जलेबी दौड़, गणित दौड़, बालिकाओं के लिए रंगोली प्रतियोगिता, शारीरिक दिव्यांग बच्चों की 50 मीटर रेस व रंगोली प्रतियोगिता, बौद्धिक दिव्यांग बच्चों की 50 मीटर रेस तथा कुर्सी दौड़ आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। जलेबी दौड़ में मदन ने प्रथम स्थान अर्जित किया, जबकि सुरेश दूसरे स्थान पर रहे। रंगोली में रूपा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बीट्स की माला प्रतियोगिता में पीयूष ने प्रथम, प्रहलाद द्वितीय व दीपक तीसरे स्थान पर रहे। खेलकूद व सांस्कृतिक कार्यक्रम के समापन मुख्य अतिथि आरआई बिलास यादव तथा खंड शिक्षाधिकारी राजेश कुमार ने विजेता बच्चों को प्रमाण पत्र व पुरस्कार के साथ-साथ सांत्वना पुरस्कार भी प्रदान किए। इस अवसर पर सुघर सिंह, जितेंद्र, सुनील सिंह, विकास खंड क्षेत्रों के व्यायाम शिक्षक, फिजियोथिरेपिस्ट नगेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे। संचालन इंद्रवीर सिंह ने किया। खंड शिक्षाधिकारी राजेश कुमार ने सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन बेसिक शिक्षाधिकारी अव्यक्त राम तिवारी की देखरेख में किया गया।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages