दिव्यांग बच्चों को मुख्यधारा से जोड़ने की बड़ी पहल
79 विद्यालयों के शिक्षकों का विशेष प्रशिक्षण
रामनगर चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । परिषदीय विद्यालयों में नामांकित दिव्यांग श्रेणी के बच्चों को उनकी आवश्यकताए क्षमता और हाव.भाव के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण व समावेशी शिक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में विकासखंड रामनगर में एक महत्वपूर्ण पहल शुरू हुई है। इसी क्रम में विकासखंड के कुल 79 परिषदीय विद्यालयों से चयनित नोडल शिक्षकों को 05 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा हैए जिसका आयोजन बीआरसी रामनगर में दिनांक 10 फरवरी से 14 फरवरी तक किया जा रहा है। खंड शिक्षा अधिकारी एनपी सिंह ने बताया कि समावेशी शिक्षा के अंतर्गत प्रत्येक बच्चे कोए चाहे वह किसी भी प्रकार की दिव्यांगता से ग्रस्त क्यों न होए समान रूप से शिक्षा प्राप्त करने का अधिकार है और कोई भी बच्चा शिक्षा की मुख्यधारा से वंचित न रहेए यही इस प्रशिक्षण का उद्देश्य है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक विद्यालय से एक नोडल शिक्षक को इस जिम्मेदारी के लिए प्रशिक्षित किया जा रहा हैए
![]() |
| रामनगर में 05 दिवसीय प्रशिक्षण में मौजूद शिक्षकगण |
ताकि वह अपने कैचमेंट क्षेत्र में ऐसे बच्चों को चिन्हित कर सके जिनकी सीखने की क्षमता कम है अथवा जो किसी भी दिव्यांग श्रेणी में आते हैं और उन्हें विद्यालय से जोड़कर मुख्यधारा में ला सके। समर्थ ऐप के माध्यम से ऐसे बच्चों का डाटा ऑनलाइन पोर्टल पर दर्ज किया जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान न केवल दिव्यांग बच्चों की शैक्षिक आवश्यकताओं बल्कि शासन द्वारा प्रदान की जाने वाली सुविधाओं और उनके कानूनी अधिकारों की भी विस्तृत जानकारी दी जा रही है। इस 05 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का संचालन स्पेशल एजुकेटर संजय कुमार पांडेय एवं गुड़िया त्रिपाठी द्वारा किया जा रहा है।
.jpeg)

No comments:
Post a Comment