साइबर फ्रॉड से सतर्कता का मजबूत संकल्प
चित्रकूट में जागरूकता अभियान
चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । सेफर इंटरनेट डे 2026 के अवसर पर चित्रकूट कलेक्ट्रेट सभागार में सुरक्षितए नैतिक और जिम्मेदार इंटरनेट उपयोग को लेकर एक प्रभावशाली गोष्ठी का आयोजन किया गयाए जिसकी अध्यक्षता अपरजिलाधिकारी ;नमामि गंगेद्ध स्वप्निल यादव ने की। गोष्ठी में लगभग 150 अधिकारीए कर्मचारीए सीएससी वीएलईए नेटवर्क इंजीनियरए डीआरएमए सीएससी मैनेजरए जिला क्रीड़ा अधिकारीए जिला युवा कल्याण अधिकारी तथा विभिन्न विद्यालयों के छात्र.छात्राएं शामिल हुए। जिला सूचना विज्ञान अधिकारी एनआईसी अविनाश पटेल ने उपस्थितजनों को सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के प्रति जागरूक करते हुए बताया कि सुरक्षित इंटरनेट दिवस 2026 की थीम स्मार्ट तकनीक. सुरक्षित विकल्प और सभी चीजों के सुरक्षित और जिम्मेदार उपयोग की खोज हैए जिसे विश्व के लगभग 150 देशों में मनाया जा रहा है। उन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बढ़ते प्रभाव पर प्रकाश
![]() |
| सेफर इंटरनेट डे 2026 के अवसर पर मौजूद अधिकारीगण |
डालते हुए कहा कि जहां एआई शिक्षा और कार्यक्षमता को नई ऊंचाइयों तक ले जा रहा हैए वहीं डीप.फेकए डेटा प्राइवेसी उल्लंघन और साइबर ठगी जैसे खतरे भी तेजी से बढ़ रहे हैंए इसलिए किसी भी एआई टूल पर व्यक्तिगत या संवेदनशील जानकारी साझा करने से बचना चाहिए। वित्तीय सुरक्षा पर जोर देते हुए उन्होंने इंटरनेट बैंकिंग में केवल आधिकारिक वेबसाइट और सुरक्षित नेटवर्क के उपयोगए सार्वजनिक वाई.फाई से दूरीए मजबूत पासवर्ड तथा अनजान लिंक से बचने की सलाह दी और साइबर अपराध की स्थिति में 1930 हेल्पलाइन या साइबरक्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज करने का आह्वान किया। यूपी पुलिस साइबर सुरक्षा टीम के प्रशांत ने स्पष्ट किया कि डिजिटल अरेस्ट जैसी कोई वैधानिक प्रक्रिया नहीं है और ऐसी कॉल आने पर तुरंत सूचना देना जरूरी है। अध्यक्षीय संबोधन में एडीएम स्वप्निल यादव ने कहा कि सुरक्षित और जिम्मेदार इंटरनेट उपयोग आज समय की मांग हैए जिसे कार्यालयए समाज और परिवार तक पहुंचाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
.jpeg)

No comments:
Post a Comment