चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । राजकीय जिला पुस्तकालय एवं अभ्युदय कोचिंग के नियमित छात्र दिवाकर सिंह ने यूपीपीसीएस 2024 की मुख्य परीक्षा उत्तीर्ण कर साक्षात्कार के लिए चयनित होकर जिले का नाम रोशन किया है। जिलाधिकारी चित्रकूट पुलकित गर्ग के निर्देश पर एडीएम नमामि गंगे स्वप्निल कुमार की अध्यक्षता में राजकीय जिला पुस्तकालय में उनका मॉक इंटरव्यू आयोजित किया गयाए जिसमें समसामयिकए ऐतिहासिकए अंतरराष्ट्रीय संबंधए बुंदेलखंड की समस्याएं व समाधानए चित्रकूट के ऐतिहासिक.धार्मिक स्थलए भारत.विदेश संबंधए रूस.यूक्रेन युद्धए
![]() |
| मॉक इंटरव्यू देते यूपीपीसीएस साक्षात्कार के लिए चयनित छात्र |
यूजीसीए इतिहास और क्रिकेट जैसे विविध विषयों पर सवाल पूछे गए। साक्षात्कार पैनल में पुस्तकालय प्रभारी डॉ प्रदीप शुक्ल व अभ्युदय कोचिंग के कोर्स कोऑर्डिनेटर सीपी पाण्डेय शामिल रहे। मॉक इंटरव्यू के बाद एडीएम स्वप्निल कुमार ने दिवाकर सिंह को उपयोगी साक्षात्कार टिप्स देकर उत्साहवर्धन किया।
.jpeg)

No comments:
Post a Comment