सीडीओ ने किया फाइलेरिया अभियान का आगाज
सीडीओ. सीएमओ ने अभियान को दी धार
चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम का जनपद स्तरीय शुभारंभ मंगलवार को विकास भवन में उस वक्त एक मजबूत संदेश के साथ हुआए जब मुख्य विकास अधिकारी डीपी पाल ने स्वयं फाइलेरिया रोधी दवा का सेवन कर आमजन को जागरूक करने की पहल की। सीडीओ ने कहा कि फाइलेरिया एक गंभीर और घातक बीमारी हैए जिससे बचाव का एकमात्र प्रभावी उपाय समय पर दवा का सेवन है। उन्होंने जनपदवासियों से अपील की कि स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा गांव.गांव और घर.घर जाकर खिलाई जा रही दवा को न केवल स्वयं लेंए बल्कि परिवार और समाज को भी इसके लिए प्रेरित करें। सीडीओ ने बताया कि भारत
![]() |
| फाइलेरिया अभियान की शुरुआत करते सीडीओ |
सरकार द्वारा 10 फरवरी से राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन अभियान चलाया जा रहा हैए जिसका उद्देश्य देश को इस जानलेवा बीमारी से मुक्त करना है। कार्यक्रम में मौजूद मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ भूपेश द्विवेदी ने बताया कि 10 से 28 फरवरी तक चलने वाले इस अभियान के तहत जनपद में 680 से अधिक आशा और आंगनबाड़ी टीमें तथा 129 सुपरवाइजर 7 लाख 80 हजार से अधिक आबादी को फाइलेरिया की दवा खिलाएंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि दवा पूरी तरह सुरक्षित है और फाइलेरिया से बचाव का यही एकमात्र विकल्प है। कार्यक्रम में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉण् जीआर रतमेलेए जिला मलेरिया अधिकारी लाल साहब सिंहए सहायक मलेरिया अधिकारी आरके सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
.jpeg)

No comments:
Post a Comment