चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि : मऊ नगर पंचायत क्षेत्र में मंडौर चैराहे से टिकरा टोला रोड होते हुए महिला पुल तक जाने वाले मार्ग पर सड़क चैड़ीकरण के लिए अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। यह अभियान उप जिलाधिकारी मऊ राम ऋषि रमन के नेतृत्व में चलाया गया। अभियान के दौरान जेसीबी मशीन की सहायता से सड़क किनारे बने अवैध निर्माण, मकान एवं अन्य अतिक्रमणों को हटाया गया। एसडीएम ने बताया कि यह अभियान सड़क के दोनों ओर नालो के निर्माण एवं मार्ग के चैड़ीकरण कार्य को सुगम बनाने के लिए चलाया गया है। अतिक्रमण हटने
के बाद महिला पुल की ओर जाने वाले वाहनों को भीड़ व कम जगह की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है, जिससे यातायात व्यवस्था बेहतर होगी। यह विशेष अभियान नगर पंचायत की टीम ने उप जिलाधिकारी के साथ मिलकर चलाया। स्थानीय नागरिकों द्वारा लंबे समय से इस मार्ग के चैड़ीकरण की मांग की जा रही थी। एसडीएम ने बताया कि जिलाधिकारी पुलकित गर्ग के निर्देश पर यह अभियान चलाया जा रहा है। एसडीएम ने अतिक्रमणकारियों को स्वेच्छा से अवैध कब्जा हटाने की चेतावनी दी है। साथ ही अतिक्रमण न हटाने वालों के विरुद्ध जुर्माना लगाते हुए विधिक कार्रवाई करने व अतिक्रमण को बलपूर्वक हटाने की बात कही है।
.jpg)

No comments:
Post a Comment