विद्युत अवर अभियंताओं ने समस्याओं पर की चर्चा - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, February 10, 2026

विद्युत अवर अभियंताओं ने समस्याओं पर की चर्चा

समस्याओं का ज्ञापन अधीक्षण अभियंता के जरिए उच्च प्रबंधन को भेजा गया

बांदा, के एस दुबे । राज्य विद्ययुत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन की केंद्रीय कमेटी लखनऊ के आहवान पर जनपद शाखा में आयोजित समारोह में तकनीकि दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। जनपद शाखा में आयोजित तकनीकि दिवस कार्यक्रम में पर्ववेक्षक इं. सिद्दीक अहमद की उपस्थिति में विद्युत विभाग में प्रत्येक दिवस हो रही विद्युत दुर्घटनाओं, परिवर्तक, क्षतिग्रस्तता, आ रही जटिल समस्याओं के संबंध में सभी अवर अभियंताओं व प्राेन्नत अभियंताओं द्वारा विस्तृत रूप से चर्चा की गई। कार्यक्रम में

समारोह को संबोधित करते हुए पदाधिकारी

मुख्य रूप से मैन पावर एवं संसाधनों के अभाव की बात सभी के द्वारा प्रमुखता से रखी गई। जिस कारण बेहतर राजस्व वसूली विद्युत आपूर्ति में समस्या हो रही है। सभी ज्वलंत समस्याओं से संबंधित ज्ञापन अधीक्षण अभियंता के माध्यम से उच्च प्रबंधन को भेजा गया। बैठक की अध्यक्षता इं. विजय कौशल पांडेय जिलाध्यक्ष द्वारा की गई। संचालन जिला सचिव इं. ख्वाजुद्दीन द्वारा किया गया। बैठक में राज्य विद्युत परिषद जू. इ. संगठन के सदस्य इं. रामचरन, इं. साविंद्र पटेल, इं. भूपेंद्र कुमार, इं. राजेश कुमार, इं. राहुल सोनी, इं. पवन तिवारी, अंबर प्रसाद व इं. दिनेश चंद्र आदि मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages