सीनियरों को जूनियरों ने दी भावभीनी विदाई - सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में विदाई समारोह आयोजित - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, February 10, 2026

सीनियरों को जूनियरों ने दी भावभीनी विदाई - सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में विदाई समारोह आयोजित

बांदा, के एस दुबे । सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम के तहत कक्षा 11 के विद्यार्थियों ने कक्षा 12 के छात्र बच्चों को भावपूर्ण विदाई दी। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं पूर्व विधायक हमीरपुर युवराज सिंह द्वारा मां सरस्वती के समक्ष पुष्प अर्चन एवं दीप प्रज्वालित कर किया गया। विशिष्ट अतिथि के रूप में अयोध्या प्रसाद मिश्रा मौजूद रहे। विदाई समारोह में कक्षा 11 की छात्रा रिया, काजल, अंजली यादव ने कहा की विदाई समारोह का आयोजन केवल एक परंपरा है, जबकि सभी छात्र-छात्राओं का भावनात्मक लगाव विद्यालय के साथ हमेशा बना रहता

विदाई समारोह में मौजूद बच्चे।

है। कार्यक्रम का संचालन डॉ. अजय कुमार अवस्थी द्वारा किया गया। संगीत संचालन में ज्ञान दीप सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही। विदाई गीत प्रस्तुत किया गया। संयोजक एवं वरिष्ठ प्रवक्ता कंचन सिंह रहे। कोऑर्डिनेटर कुलदीप श्रीवास्तव भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। पूर्व विधायक युवराज सिंह द्वारा छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की गई। विद्यालय के प्रबंधक अशोक सिंह परिहार द्वारा सभी छात्र-छात्राओं को नवीन संस्थान में जाने एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना प्रदान करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी गई। विद्यालय के प्रधानाचार्य रमेश गुप्ता ने सभी छात्र-छात्राओं तथा आए हुए अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages