श्री सनातन धर्म एडुकेशन सेंटर स्कूल कौशलपुरी, ट्री गार्ड सहित पेड़ों का वितरण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, February 13, 2026

श्री सनातन धर्म एडुकेशन सेंटर स्कूल कौशलपुरी, ट्री गार्ड सहित पेड़ों का वितरण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ

प्रेरणा संस्था के तत्वाधान में "ग्रीन ब्लू जस्टिस 365 डेज" अभियान के अंतर्गत, 13 फरवरी को  55 ट्री गार्ड सहित, 55 पेड़ों का वितरण बच्चों को किया गया! 

कानपुर, प्रदीप शर्मा -  सहोदया स्कूल्स की सचिव व विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती शोभा दास ने कहा कि  पर्यावरण के बिगड़ते हालात आज हम सबको चिंतित कर रहे हैं इसके बावजूद अधिकतर लोग आज भी इन हालातो से बेपरवाह नजर आते हैं, ऐसे में स्कूल के बच्चों के द्वारा पेड़ लगाकर उसका संरक्षण करने की मुहिम शुरू करना एक शानदार पहल है! हम सबको याद रखना चाहिए कि हर व्यक्ति एक दिन में प्रकृति से ₹3000 की मुफ्त में ऑक्सीजन ले लेता है लेकिन जिन पेड़ों से यह ऑक्सीजन आती है हम उनकी कद्र करना भूल गए हैं। हम स्वयं 75% पानी से बने हुए हैं लेकिन हम जल संरक्षण भूल गए हैं बल्कि हमारे घरों से ही सबसे ज्यादा पानी का दुरुपयोग होता है। इस स्थिति को हम सबको मिलकर बदलना होगा। कानपुर सहोदया स्कूल व कानपुर प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन इस अभियान को अपना पूरा सहयोग करता रहेगा!



ग्रीन ब्लू जस्टिस 365 डेज अभियान के संस्थापक गौरव बाजपेई ने बताया की प्रेरणा संस्था के सहयोग से आज विद्यालय में 55 ट्री गार्ड और पौधों का वितरण किया गया! हरियाली, पानी और प्रकृति हम सभी के  साथ 365 दिन न्याय करते हैं लेकिन मनुष्य एक दिन अर्थ डे मना कर, और एक दिन पर्यावरण या जल दिवस मना कर अपने कर्तव्यों की इति श्री करने लगा है! हमें भी प्रकृति के साथ 365 दिन न्याय करना होगा इसी के चलते इस अभियान की शुरुआत की गई है। अब तक इस अभियान से करीब 30 स्कूल जुड़ चुके हैं , आगे सभी स्कूलों में इस अभियान को चलाकर बच्चों को प्रकृति से जोड़ने व प्रकति का संरक्षण नियमित करने के लिए, प्रेरित करने की ये मुहीम चलती रहेगी। इस अभियान के तहत बच्चों को स्कूल के माध्यम से पेड़ लगाने का प्रोजेक्ट दिया जा रहा है जिसमें हर 2 महीने में बच्चों को अपने पेड़ की फोटो खींचकर फाइल में लगानी होगी वर्ष के अंत में पेड़ को सफलता पूर्वक बड़ा करने वाले बच्चों को स्कूल प्रोजेक्ट के तहत 5 से 10 नंबर दिए जाएंगे, इससे  आज से 10 साल बाद भी स्कूल के यह प्रोजेक्ट पूरे कानपुर को हरा भरा कर रहे होंगे और बच्चे प्रकति से जुड़ कर प्रकृति का संवर्धन करने का तरीका भी सीखेंगे! 

विद्यालय की eco club इंचार्ज श्रीमती मौसमी आर्या ने कहा कि आज विकास के लिए मनुष्य विनाश को आमंत्रित कर रहा है हर विकास की कीमत प्रकृति का विनाश करके चुकाई जा रही है यदि हर व्यक्ति, हर बच्चा अपनी जिम्मेदारी को नहीं निभाएगा तो हम बहुत जल्द अपनी खूबसूरत पृथ्वी को बहुत ही अधिक बदसूरत बना देंगे! हर पेड़ लगाने वाले बच्चों को इन पेड़ों का संरक्षण करना है तभी हम शहरों में घटती हरियाली की समस्या को खत्म कर पाएंगे। इको क्लब के करीब 80 बच्चों ने आज अभियान में पार्टिसिपेट किया जिसमें मुख्य रूप से वैष्णवी शुक्ला, असावरी शर्मा, अवंशिका गुप्ता,अदिति सिंह,आद्या यादव, शाम्बवी पॉल, दिशा कपूर, कुशाग्र कलानी, प्रत्यूष मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages