पिकअप वाहन समेत भैंस चोरी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, February 10, 2026

पिकअप वाहन समेत भैंस चोरी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

कानाखेड़ा पेट्रोल पंप के समीप पुलिस ने आरोपी को वाहन समेत दबोचा

बांदा, के एस दुबे । जनपद में अपराध व अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना पैलानी पुलिस द्वारा भैस चोरी करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया। गौरतलब हो कि पैलानी क्षेत्र के रहने वाले छन्नूराम द्वारा बताया गया कि छह फरवरी की रात भैस चोरी कर ली गई थी । सूचना पर थाना पैलानी में अभियोग पंजीकृत करते हुए अभियुक्त की पहचान व गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे थे। मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि कुछ संदिग्ध लोग ग्राम कानाखेड़ा पेट्रोल पम्प के पास चोरी करने के फिराक में खड़े हैं, पुलिस द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस गिरफ्त में अभियुक्त।

पुलिस द्वारा कड़ाई से पूछताछ करने पर अभियुक्त द्वारा जुर्म स्वीकार करते हुए बताया गया कि अपने साथी आरिफ पुत्र मोनिश शाह निवासी ग्राम सादी मदनपुर थाना चिल्ला के साथ थाना चिल्ला व थाना जसपुरा में भी भैस चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था, जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर अभियोग पंजीकृत हैं। अन्य अभियुक्त की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है। पुलिस ने बोलेरो पिकअप वाहन के साथ ही तीन हजार रुपये नगद बरामद किए हैं। पकडे़ गए अभियुक्त का नाम आफाक पुत्र शमशाद निवासाी सादीमदनपुर थाना चिल्ला बताया गया। पुलिस टीम में उप निरीक्षक सुरेश कुमार, कांस्टेबल साहिल तिवारी, देवेंद्र सिंह यादव शामिल रहे। पां


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages