बड़ेदेव बाबा मंदिर परिसर में आयोजित हो रही श्रीराम वनवासी लीला
बिलगांव, के एस दुबे । गांव के प्रमुख स्थल श्री बड़ेदेव बाबा परिसर में मुकुट पूजन के साथ ही सोमवार से पांच दिवसीय वनवासी रामलीला का शुभारंभ किया गया है प्रथम दिवस श्रीराम वनगमन की लीला आयोजित की गई, जिसे देख दर्शक मंत्र मुग्ध हो गए बिलगांव के प्रमुख स्थल श्री बड़ेदेव बाबा परिसर में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी युवाओं के अथक प्रयासों से तथा ग्रामीणवासियों के जन सहयोग से पांच दिवसीय बनवासी श्री रामलीला का शुभारंभ नौ फरवरी को ग्राम प्रधान बिलगांव अनिल यादव एवं लीला समिति के द्वारा मुकुट आरती पूजन से किया गया। इसके बाद व्यासपीठ के द्वारा संगीत संध्या भजन के बीच दूर दराज क्षेत्र से पधारे कलाकारों के द्वारा श्रीराम
![]() |
| वनवासी लीला में मुकुट पूजा के बाद स्वरूपों की आरती उतारते लोग। |
वनगमन आदि लीला का मंचन किया गया, जिसमें श्रीराम की भूमिका में देवेंद्र द्विवेदी, लक्ष्मण में रजनीश तिवारी, सीता की भूमिका में सनी द्विवेदी व्यासपीठ में संजीव द्विवेदी, तबले में रामरूप सिंह, ऑर्गन मे सरोज करवरिया, नाल वादक में सुनील के अलावा हास्य कलाकार सत्यम शर्मा, एक्टर में पप्पू रामजी, सुरेश भैया, फूल सिंह तथा नृत्यकारो में देवकुमार, अंजना आदि शामिल रहे लीला समिति ने बताया कि इसका आयोजन 13 फरवरी तक किया गया है उन्होंने ग्रामीण व क्षेत्रवासियों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में पधार कर शांतिपूर्ण तरीके से भगवान की पावन लीला देखने की अपील की है रामलीला में शांति सुरक्षा व्यवस्था मे पुलिस चौकी उपनिरीक्षक पंकज चौरसिया, कांस्टेबल अंकित सिंह आदि मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment