कृषि विश्वविद्यालय को मिला दूसरा स्थान - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, February 10, 2026

कृषि विश्वविद्यालय को मिला दूसरा स्थान

बांदा, के एस दुबे । बीते शुक्रवार को जनभवन, लखनऊ में आयोजित प्रादेशिक प्रदर्शनी का शुभारंभ राज्यपाल आनंदी बेन पटेल द्वारा किया गया। इस अवसर पर कृषि विश्वविद्यालय बाँदा द्वारा स्थापित पुष्प प्रदर्शनी में विश्वविद्यालय के उद्यानिक नवाचारों, मॉडलों एवं प्रायोगिक शिक्षण के उत्पादों को सजीव एवं मॉडल द्वारा प्रदर्शित किया गया था। प्रदर्शनी के मध्य भाग में उद्यान महाविद्यालय के पुष्प विभाग द्वारा बनाए गए ऐतिहासिक शंख एवं चक्र की पुष्प प्रतिकृति विशेष आकर्षण का केंद्र रही। कृष विवि द्वारा लगाए गए स्टॉल का राज्यपाल द्वारा अवलोकन किया गया। उन्होंने स्नातक, परास्नातक एवं शोध छात्रों द्वारा बनाए गए मॉडलों, नवाचारों और उद्यमिता की भी सराहना की।

सम्मानित करते हुए अतिथि

विश्वविद्यालय के स्टॉल का भ्रमण प्रदेश सरकार के उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह आदि द्वारा किया गया। प्रदर्शनी के अंतिम दिन सोमवार को राज्यपाल द्वारा कृषि विश्वविद्यालय बाँदा को सक्रिय प्रतिभागिता, उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए द्वितीय पुरस्कार के रूप में ट्रॉफी एवं प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। टीम के वापस आने पर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. एसवीएस राजू ने उद्यान महाविद्यालय परिवार के सभी सदस्यों एवं छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं प्रदान की। उद्यान महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. एसवी द्विवेदी, अधिष्ठाता डॉ. द्विवेदी, प्रो. आनंद सिंह, डॉ. श्वेता सोनी, डॉ. बालाजी विक्रम, डॉ. अमित कन्नौजीया और राम कुमार के अलावा छात्र मोहित, गौरव, उपासना, आर्या और पुष्पेन्द्र ने प्रदर्शनी में सहयोग किया।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages