दुर्घटनाओं को रोकने के लिए चौराहों में लगाई जाएंगी हाईमास्क लाइटे - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, February 13, 2026

दुर्घटनाओं को रोकने के लिए चौराहों में लगाई जाएंगी हाईमास्क लाइटे

एक बाइक में तीन लोगों के सवार होने पर किया जाए चालान

बांदा, के एस दुबे । दुर्घटनाओं को रोकने के लिए डीएम ने अतर्रा रोड स्थित बाईपास चैराहे पर एवं मवई चैराहे पर हाईमास्क लाइट लगाये जाने के अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका परिषद को निर्देश दिये है। जिलाधिकारी जे0रीभा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में डीएम ने सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए आम जन मानस को यातायात नियमों का पालन व हेलमेट/सीटबेल्ट का उपयोग करने हेतु जागरूक किये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने ओवरलोड वाहनों पर प्रभावी कार्यवाही किये जाने के निर्देश पुलिस एवं परिवहन विभाग के अधिकारियों को दिये। उन्होंने प्रमुख चैराहों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता लाने हेतु प्रमुख चैराहों में नुक्कड नाटक,रैली एवं सड़क सुरक्षा शपथ दिलाये जाने का आयोजन किये

बैठक को संबोधित करतीं जिलाधिकारी व मौजूद अधिकारीगण

जाने के निर्देश जिला विद्यालय निरीक्षक को दिये। शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए हैं। कोई भी खराब ट्रक सड़क के किनारे खड़ा नहीं किया जाएगा। उन्होंने श्रीनाथ बिहार एवं सेंट जेवियर स्कूल के सामने विद्युत के तारों को ठीक कराए जाने के निर्देश विद्युत विभाग के अधिकारियों को दिए। उन्होंने सड़क दुर्घटनाओं के कारणों को चिन्हित कर आवश्यक उपाय किए जाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने ट्रैक्टर एवं ट्रकों के बीच रिफ्लेक्टर टेप लगाए जाने के निर्देश दिए। अधिक दुर्घटना वाले स्थानों पर सैनिक लगाए जाने के लिए भी निर्देशित किया है। महोखर चौराहे पर प्रकाश की व्यवस्था कराए जाने के निर्देश विद्युत विभाग एवं नगर पालिका के अधिकारियों को दिए। जाम की स्थिति से निपटने हेतु चालकों द्वारा ई-रिक्शा का संचालन वन वे व्यवस्था के अनुसार कराये जाने के निर्देश दिये। पिपरहरी फतेहपुर मार्ग पर सड़क किनारे झाडी की सफाई तथा ग्राम मुंगुंस के स्पीड ब्रेकर रिफलेक्टिव पेन्ट कराये जाने के निर्देश दिये। राहवीर योजना के अन्तर्गत दुर्घटनाओं में मृत्यु दर में कमी लाने के लिये kघायल व्यक्तियों को अस्पताल पहुंचाने पर योजना के अन्तर्गत 25 हजार की धनराशि दिये जाने एवं हिट एण्ड रन दुर्घटना के अन्तर्गत मृतक व्यक्ति के आश्रितों को 02 लाख एवं घायल व्यक्ति को 50 हजार की धनराशि दिलाये जाने के सम्बन्ध में मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं पुलिस को कार्यवाही करने के निर्देश दिये। अतर्रा रोड स्थित बाईपास चैराहे पर एवं मवई चैराहे पर सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत हाईमास्क लाइट लगाये जाने के निर्देश अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका परिषद को दिये। दो पहिया वाहनों में तीन सवारियों के संचालन करने वालों के विरूद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाये जाने तथा ग्राम पचनेही मोड पर स्पीड ब्रेकर बनाये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने पेट्रोल पम्पों के द्वारा नो हेलमेट नो फ्यूल का कडाई से अनुपालन कराये जाने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने बाईपास चौराहे पर गोल चौराहा बनाये जाने तथा साइनेज बोर्ड लगाये जाने के निर्देश दिये। कमासिन रोड पर गुगौली में स्पीड ब्रेकर का निर्माण कराये जाने तथा वाहनों की स्पीड में नियंत्रण हेतु स्पीड डिवाइस लगाये जाने हेतु स्थान चिन्हित करने के निर्देश दिये। उन्होंने मुख्य स्कूलों के बाहर ब्रेकर बनाये जाने तथा सड़क के बीच में लगे विद्युत पोलों को हटाये जाने के निर्देश अधिशाषी अभियंता विद्युत एवं लोक निर्माण विभाग को निर्देशित किया। बैठक में, अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज,सहायक पुलिस अधीक्षक,आरटीओ सहित अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग एवं सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages