विजेता दो टीमें फाइनल मैच ग्रैंड फिनाले खेलेंगी
बांदा, के एस दुबे । बीपीएल लीग में शुक्रवार को दो मैच खेले गए। इसमें विजेता टीमों ने सेमी फाइनल में प्रवेश किया। शनिवार को सेमीफाइनल मैच खेले जाएंगे। सेमीफाइनल मैच में विजेता टीमें फाइनल मैच खेलेंगी। बांदा प्रीमियम लीग में आज के मैच पहले मैच में केन रोवर्स ने सजर किंग हरा कर सेमी फाइनल में प्रवेश किया। मैन आफ द मैच क तौर पर स्वत ने बाजी मारी। दूसरे मैच में भूरागढ़ राइटर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 118 का टारगेट रखा, जिसके जवाब में रानगढ योनकर्श की पूरी टीम 107 रनों पर आल आउट हो गई इस तरह से भूरागढ़ राइडर ने इस
![]() |
| विजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कृत करते अतिथि। |
मैच को 10 रनों से जीत लिया। भूरागढ़ राइडर की तरफ से मैन आफ द मैच अभिषेक यादव रहे। कोच राजेंद्र अवस्थी और अरुणेश ने सभी खिलाड़ियों को इस जीत की बधाई दी और सभी का सम्मान किया। अध्यक्ष अंकित कुशवाहा, सचिव धन्यजय करवरिया आयोजन सचिव महेश साहिल, कोषाध्यक्ष राजेंद्र अवस्थी, मनोज मिश्रा, उपाध्यक्ष शिव प्रताप सिंह, महेंद्र कछवाह, मीडिया प्रभारी सुनील सक्सेना रहे। बताया गया कि शनिवार को सेमीफाइनल मुकाबले खेले जाएंगे।


No comments:
Post a Comment