लोस चुनाव में इंडिया गठबंधन के प्रत्याशियों को मतदाताओं ने दिलाई विजय
कांग्रेस की ओर से बबेरू कस्बे में आयोजित किया गया कार्यक्रम
बांदा, के एस दुबे । लोकसभा चुनाव में जिस तरह से मतदाताओं ने इंडिया गठबंधन का समर्थन करते हुए वोट किया, उससे प्रत्याशियों को विजय हासिल हुई। इस पर कांग्रेस की ओर से आभार और धन्यवाद कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान मतदाताओं का आभार जताते हुए उन्हें धन्यवाद दिया जा रहा है। बुधवार को बबेरू कस्बे में कांग्रेसियों ने आभार व धन्यवाद कार्यक्रम का आयोजन किया। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर मालयार्पण करते हुए कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रद्युन दुबे लालू ने संबोधित करते हुए
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते कांग्रेसी |
मतदाताओं का आभार जताते हुए उन्हें धन्यवाद दिया। कहा कि यह जीत मतदाताओं की जीत है। इस मौके पर अनूप पटेल, गजेंद्र पटेल, बी.लाल, आदित्य स्वरूप पाण्डेय, गेंदालाल यादव, गंगा विष्णु मिश्रा, रामप्रसाद त्रिपाठी सहित कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment