जल-जंगल-जमीन बचाने की हुई सार्थक पहल - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, June 1, 2024

जल-जंगल-जमीन बचाने की हुई सार्थक पहल

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । कर्वी तहसील के बंदरी गांव के मजरा सिलखोरी में जल, जंगल, जमीन को लेकर सार्थक चर्चा हुई। ये चर्चा विकास पथ सेवा संस्थान चित्रकूट ने आयोजित की थी। चुन्नी देवी एफपीओ से जुड़े सिलखोरी, बंदरी के किसानों समेत जल, जंगल, जमीन को लेकर चर्चा हुई। किसानों को जल, जंगल, जमीन को लेकर जागरूक किया। शुक्रवार को किसानों को बताया कि आज के दौर में पानी जमीन से खत्म होता जा रहा है। जलाशय सूख रहे हैं। वाटर लेबल कम होता जा रहा है। नदी-नाले सूखते जा रहे हैं। लोग इस बात से अनजान हैं, जबकि चिंता करनी चाहिए। पानी

 जल, जंगल, जमीन बचाने को जागरूक करते ग्रामीण।

को बचाने को प्रयास हों। जंगल काटे जा रहे हैं, धरती से पेड़ कट रहे हैं, तापमन दिनोंदिन बढ़ रहा हैं। पेड़ नही लगाये तो मानव महामारी का शिकार होगा। जमीन भी बचाना होगा, क्योकि आज के दौर में जनसंख्या बढ़ रही है। जमीन कम हो रही है। किसानों समेत जनजागरण चलाकर लोगो को प्रेरित किया जाये। इस दौरान चुन्नी देवी एफपीओ के निदेशक, मंडल से साधु सिंह, ब्रजमोहन सिंह, ओंकार सिंह, किसान वीरेंद्र सिंह, राजकुमार, भगवानदीन, दिलदार, रामदास, रामकेश, लवकुश सिंह, राजेन्द्र सिंह, रामसुमेर समेत महिला किसान मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages