कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने जनता दरबार लगाकर सुनीं समस्याएं - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, June 24, 2024

कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने जनता दरबार लगाकर सुनीं समस्याएं

बिजली, पानी व सड़क की समस्याओं से जनता ने कराया रूबरू

फतेहपुर, मो. शमशाद । कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष बीरेंद्र सिंह चौहान ने प्रत्येक सोमवार की भांति इस बार भी जनता दरबार लगाया। जिसमें बड़ी संख्या में शिकायकर्ता पहुंचे और बिजली, पानी व सड़क की समस्याओं से जनता ने रूबरू कराया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर समस्याओं का निराकरण किए जाने का प्रयास किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष के जनता दरबार में विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगां ने बताया कि उनके क्षेत्रों में बिजली, पानी व सड़क की प्रमुख समस्या है। बिजली की व्यवस्था दुरूस्त न होने के कारण पूरा दिन लाइट नहीं आती। साथ ही बारिश का समय नजदीक आ रहा है। सड़क व नाली न होने के चलते जलभराव की समस्या से जनता को जूझना

जनता दरबार लगाकर फरियादियों की समस्याएं सुनते कांग्रेस जिलाध्यक्ष बीरेंद्र सिंह चौहान।

पड़ेगा। जनता ने बताया कि बारिश के मौसम में बच्चों को सबसे अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। समस्या का जल्द से जल्द निस्तारण कराया जाए। सभी की समस्या सुनने के बाद जिलाध्यक्ष बीरेंद्र सिंह चौहान ने संबंधित अधिकारियों से फोन पर वार्ता की। उन्होने अधिकारियों से कहा कि जनता की समस्याओं का प्रमुखता से निराकरण कराया जाए। उन्होने कहा कि यदि समस्याओं का निराकरण न किया गया तो जिला व शहर कांग्रेस कमेटी समस्याओं को लेकर आवाज उठाने का काम करेगी। 


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages