प्रदेश में पारदर्शी तरीके से हुई लेखपालों की नियुक्ति - प्रकाश द्विवेदी - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, July 10, 2024

प्रदेश में पारदर्शी तरीके से हुई लेखपालों की नियुक्ति - प्रकाश द्विवेदी

बाँदा जनपद में 146, नवनियुक्त लेखपालों को जिलाधिकारी व सदर विधायक ने वितरित किए नियुक्ति पत्र।

बांदा, के एस दुबे - बुधवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ जी ने उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा चयनित नव नियुक्त लेखपालों को नियुक्त पत्र का वितरण लखनऊ में किया जिसका सजीव प्रसारण कलेक्ट्रेट के सभागार में किया गया।  जनपद बांदा मुख्यालय पर नवनियुक्त लेखपालो को नियुक्त पत्र का वितरण माननीय विधायक सदर  प्रकाश द्विवेदी ,मंडलायुक्त,  बालकृष्ण त्रिपाठी एवं जिलाधिकारी  नगेंद्र प्रताप एवं जिला पंचायत अध्यक्ष  सुनील सिंह एवं अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में  किया गया। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा कल 7720 लेखपालों का चयन किया गया है। नियुक्त पत्र वितरण कार्यक्रम के दौरान अपने


संबोधन में  मुख्यमंत्री जी ने समस्त चयनित लेखपालों को बधाई देते हुए, उनकी भूमिका को बहुत ही महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि अभी 4700 लेखपालों की नियुक्ति हेतु अधियाचन प्राप्त हो चुके हैं। शीघ्र ही इनकी भी भर्ती होगी। मुख्यमंत्री जी ने कहा कि उनकी सरकार में बिना किसी भेदभाव के सरकारी भर्तियां पारदर्शी ढंग से की जा रही है। विगत वर्षों में प्रदेश सरकार ने 6 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी दी है, जिनमें 1लाख 55 हजार पुलिस एवम् 1लाख 54 हजार शिक्षकों की भर्ती सहित अन्य विभागों की भर्तियां शामिल हैं। अपने संबोधन के दौरान उन्होंने कहा कि युवाओं के उज्जवल भविष्य के माध्यम से ही उ.प्र.को देश की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के पथ पर आगे ले जाना है। अब तक 15 लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव को धरातल पर उतारा जा चुका है। 30 लाख करोड रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव धरातल पर उतरने की प्रक्रिया में है। युवाओं की नौकरी को लेकर उन्होंने बताया कि 62 लाख से अधिक युवाओं को स्वरोजगार के माध्यम से भी जोड़ा गया। प्रदेश में बेहतर कानून व्यवस्था एवं नियुक्तियों में बिना भेदभाव एवं पारदर्शी प्रक्रिया अपनाने से उत्तर प्रदेश देश की छठवीं अर्थव्यवस्था से दूसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। नए उत्तर प्रदेश को पूरे देश में सम्मान मिल रहा है। उत्तर प्रदेश की जो पहचान बनी है, प्रदेश सरकार उसको बरकरार रखने के लिए कृत संकल्प है। उन्होंने नव नियुक्त लेखपालों को बिना भेदभाव के पारदर्शी ढंग से कार्य करने को कहा। सरकार द्वारा संचालित समस्त योजनाओं को निर्धारित समय अवधि में पूरा करने को भी कहा। मुख्यमंत्री जी ने कहा कि आपको एक अवसर मिला है, लोगों के बीच में अच्छी छवि बनाएं, कोई गलत कार्य न करें। अपने कार्यकाल में बेहतरीन कार्य करें, जिससे लोग आपको अच्छाई के लिए याद करें।


जनपद स्तर पर जिलाधिकारी  नगेन्द्र प्रताप ने आयुक्त चित्रकूटधाम मंडल बांदा  बालकृष्ण त्रिपाठी एवं विधायक सदर प्रकाश द्विवेदी की उपस्थिति में नवनियुक्त लेखपालों को नियुक्ति पत्र का वितरण किया। कार्यक्रम में सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा पारदर्शी तरीके से लेखपालों की नियुक्ति की गई हैl यह नियुक्ति मिशन रोजगार के अंतर्गत प्रदेश सरकार द्वारा की गई हैl उन्होंने कहा कि लेखपाल बिना किसी भेदभाव के पारदर्शी तरीके से अपने कर्तव्य एवं दायित्वों का निर्वहन करें lइस दौरान उन्होंने जनपद हेतु नव नियुक्त सभी लेखपालों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए सरकार द्वारा संचालित कई योजनाओं में लेखपाल की केंद्रीय भूमिका को रेखांकित किया। उन्होंने नवनियुक्त लेखपालों से अपेक्षा की कि आपको सौंप गए कार्यों में आप खरे उतरेंगे। इसके अलावा रियल लीडरशिप को पहचानने को भी कहा और पूरी उम्मीद जताई कि नव नियुक्त लेखपाल उदाहरण बनकर समाज के सामने अपनी अच्छी छवि प्रस्तुत करें एवं लोगों के विश्वास पर खरे उतरे। 

कार्यक्रम में आयुक्त चित्रकूटधाम मंडल बांदा बालकृष्ण त्रिपाठी ने नव नियुक्त लेखपालों से कहा कि वह अपने कार्यों को पूर्ण ईमानदारी के साथ पारदर्शी तरीके से संपन्न करेंl

      जिलाधिकारी नगेंद्र प्रताप ने कहा कि राजस्व के कार्यों को संपादन करने में लेखपालों की अहम भूमिका रहती है इसलिए सभी नवनियुक्त लेखपाल अपने कर्तव्यों का बेहतर रूप से निर्वहन करते हुए अपने जनपद का नाम रोशन करेंl लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री जी द्वारा जनपद बांदा के लेखपाल रामचंद्र को स्वयं नियुक्ति पत्र भेंट किया, इसके साथ ही जनपद कार्यक्रम में नवनियुक्त लेखपाल सचिन तिवारी , रामेंद्र प्रताप सिंह, राजेश शर्मा, विवेक सिंह,  प्रभात कुमार , हिमांशु तथा अन्य लेखपालों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया, इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल, ब्लॉक प्रमुख बड़ोखर खुर्द स्वर्ण कुमार सिंह सोनू,विधायक प्रतिनिधि रजत सेठ,पूर्व चेयरमैन राजकुमार राज , मुख्य विकास अधिकारी वेद प्रकाश मौर्य ,अपर जिला अधिकारी वि0/रा0 राजेश कुमार, अपर जिलाधिकारी न्यायिक अमिताभ यादव, समस्त उप जिलाधिकारी सहित जनपद हेतु चयनित समस्त लेखपाल उपस्थित रहेl



 2 Attachments

  •  Scanned by Gmail

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages