डीएम ने जनता दर्शन में सुनीं समस्याएं - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, July 9, 2024

डीएम ने जनता दर्शन में सुनीं समस्याएं

शिकायतों का समय से निस्तारण किए जाने पर जोर

फतेहपुर, मो. शमशाद । आमजन को त्वरित न्याय दिलाए जाने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट स्थित जिलाधिकारी कार्यालय में प्रतिदिन जिलाधिकारी की ओर से जनता दर्शन का आयोजन किया जा रहा है। मंगलवार को भी उन्होने जनता दर्शन लगाया और पीड़ितों की समस्याएं सुनकर उनका निस्तारण समय पर किए जाने पर जोर दिया। जिलाधिकारी सी. इंदुमती ने जनता दर्शन में दूर दराज क्षेत्र से आए हुए शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को सुना और आश्वस्त किया

जनता दर्शन में फरियाद सुनतीं डीएम सी. इन्दुमती।

कि गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्धता के साथ नियमानुसार शिकायतों का निस्तारण किया जाएगा। जनता दर्शन के दौरान कुल 71 शिकायतकर्ताओं से प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को प्रार्थना-पत्र में निर्देशित करते हुए कहा कि प्राप्त प्रार्थना पत्रों को पारदर्शिता, गुणवत्तापूर्ण, संतुष्टिपरक ढंग से समय सीमा के अंतर्गत निस्तारण किया जाये। इस कार्य में किसी भी तरह की हीलाहवाली न की जाए। 


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages