मां दुर्गा पूजा के पंडाल से बही कविताओं की स्वर लहरियां - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, October 10, 2024

मां दुर्गा पूजा के पंडाल से बही कविताओं की स्वर लहरियां

कानपुर, संवाददाता - अक्टूबर १० २०२४ विगत दिवस जय श्री राम मित्र सेवा समिति एवम प्रीति केबल नेटवर्क द्वारा आयोजित मां दुर्गा पूजा समारोह में कवियों ने भक्ति प्रधान रचनाओं के साथ साथ राष्ट्र प्रेम एवम पारिवारिक संदर्भों को रेखांकित करती हुई रचनाएं पढ़ी।कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ कवि अशोक शास्त्री व संचालन राजेश सिंह ने किया।कवि राजेन्द्र अवस्थी ने मां सरस्वती की वंदना से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रतिष्ठित कवयित्री उमा विश्वकर्मा ने अपनी रचना चंद्रमा की चांदनी से चांदी जैसी .......चांदनी उतर कर विहार करे रात भर  प्रस्तुत कर  वाहवाही लूटी।   कवि अशोक शास्त्री ने  बेटियों पर अपनी रचना बेटी है सौगात खुशी की ना पाये वो तरसे ये हंसती तो लगता जैसे घर में मोती बरसे प्रस्तुत कर वातावरण को संवेदनशील बना दिया।कवि राजेन्द्र अवस्थी ने मां दुर्गा के नौ रूपो  पर भक्ति


प्रधान रचना नवरात्रों में नौ रूपों में मां कि मिलती कृपा अपार, सजा है मैया का दरबार प्रस्तुत कर श्रोताओं को मंत्र मुग्ध कर दिया। कवि राघव दुबे की मां पर रचना बहुत सराही गई। अवधी व खड़ी बोली के लब्ध प्रतिष्ठ कवि राजेश दीक्षित "कक्का" ने हास्य व्यंग की रचनाएं प्रस्तुत कर खूब सराहना पाई। कवि संजीव मिश्र ने भगवान श्री राम पर अपनी रचना प्रस्तुत की।कवि राजेश सिंह की वैचारिक रचनाएं कवियों के अंतर्मन को छू गई। कार्यक्रम के संयोजक आशीष दीक्षित ने कवियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में श्री सुधीर भाई जी मिश्र, राजा पाण्डेय,विजय सिंह यादव,नरेंद्र पाल, अब्बू रस्तोगी,रजनीश मिश्र,शोभित मिश्रा,श्यामू त्रिपाठी,रोहित वर्मा, विभू अवस्थी, अजय बाजपेई, आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कवियों के प्रति आभार सूरज पाण्डेय ने व्यक्त किया।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages