मानिकपुर/चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । मानिकपुर तहसील के सेमरदहा गांव में बाइक सवार युवक की पेड़ से टकराने से मौत हो गई। जबकि पीछे बैठे युवक की हालत गंभीर है। घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम को मर्चरी भेजा है। ये घटना शनिवार को सवेरे साढे आठ बजे हुई। बताया गया कि बांदा जिले के नरैनी निवासी सचिन पुत्र रामबाबू अपने दोस्त अशोक के साथ दशहरा
मर्चरी में बैठे मृतक के परिजन। |
मिलन के लिए सेमरिया अपनी बहन के घर आया था। दोनों युवक नाश्ता करने मालिन टंकी गए थे। नाश्ता बाद वापस लौटते समय उनकी बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में सचिन की मौके पर मौत हो गई। अशोक गंभीर रूप से घायल हो गया। अशोक का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। सचिन के पिता रामबाबू ने बताया कि सचिन दो दिन पहले ही अहमदाबाद से आया था। अपनी बहन से मिलने जा रहा था। सचिन की अभी शादी नहीं हुई थी। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। हादसे के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।
No comments:
Post a Comment